Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   पापा! अब सच होगा वर्ल्ड चैंपियन संग खेलने का सपना

पापा! अब सच होगा वर्ल्ड चैंपियन संग खेलने का सपना

Tue, 23 Jul 2013 05:33 AM IST
Chandigarh
Chandigarh Updated Tue, 23 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाद अब इंडियन बैडमिंटन लीग (आईबीएल) के लिए खिलाड़ियाें की नीलामी शुरू हो गई और इसमें भी सिटी ब्यूटीफुल का परचम लहराया है। आईबीएल में देश-विदेश के बैडमिंटन खिलाड़ियाें पर सोमवार को बोली लगाई गई, जिसमें पीयू के बैडमिंटन हॉल में कई बार ट्रेनिंग ले चुके लुधियाना के खिलाड़ी प्रणव चोपड़ा को 36 हजार डालर में मुंबई मास्टर्स की टीम ने खरीदा। प्रणव को डबल्स में महारत हासिल है।
विज्ञापन

प्रणव चोपड़ा के पिता मोहिंदर चोपड़ा ने बताया कि मुंबई मास्टर्स की टीम के लिए जैसे ही प्रणव का चयन हुआ, उसने दोपहर बाद तुरंत फोन कर उन्हें सूचना दी। उसकी आवाज की खनक से खुशी साफ झलक रही थी। उसने कहा, ‘पापा आज मेरा सपना सच होने जा रहा है। मुझे मुंबई मास्टर्स की टीम के लिए चुन लिया गया है। इस टीम में मलयेशिया के वर्ल्ड नंबर-1 ली-चाेंग वेई भी हैं। अब तक मैंने वेई को दूर से ही खेलते देखा है। अब मुझे आईबीएल के जरिए उनके साथ खेलने का मौका मिलेगा, जो एक अच्छा अनुभव होगा’।
विज्ञापन

परिवार में भी जश्न का माहौल
प्रणव के मुंबई टीम में चुने जाने से परिवार में भी खुशी का माहौल है। उनके पिता मोहिंदर क्रिकेटर रह चुके हैं। प्रणव बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हैं और भारतीय स्टार खिलाड़ी गोपी चंद पुलेला की एकेडमी में अभ्यास करते हैं। वर्ष 2007 में उनका पहली बार भारतीय बैडमिंटन टीम के लिए चयन हुआ था। उसके बाद से वह लगातार टीम के सदस्य रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रणव की उपलब्धियां
- इंग्लैंड में 2012 में वर्ल्ड बैंडमिटन चैंपियनशिप में भारतीय टीम के सदस्य
-स्वीटजरलैंड में 2011 खेली गई स्विस इंटरनेशनल चैैलेंजर के डबल्स में सिल्वर मेडल
- पूणे में 2009 में खेली गई यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स के डबल्स मुकाबले में ब्राउंज
- बर्लिन में 2007 खेली गई बर्लिन बैडमिंटन ओपन टूर्नामेंट में ब्राउंज मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed