{"_id":"54-17066","slug":"Chandigarh-17066-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोल्वो : सुविधा कम, परेशानी ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोल्वो : सुविधा कम, परेशानी ज्यादा
Chandigarh
Updated Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। भीषण गर्मी में वातानुकूलित वोल्वो में सफर करने वाले यात्री रविवार को काफी परेशान हुए। चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना होने के बाद यात्रियों को करीब दो घंटे बाद पानी की बोतलें दी गईं। इस दौरान कुछ यात्रियों को उल्टियां आने लगीं तो फर्स्ट एड बॉक्स में दवा नहीं मिली। इतना ही नहीं, वॉल्वो का एलसीडी और वीडियो खराब होने के अलावा सीट एडजस्टमेंट भी नहीं काम कर रहा था। नतीजतन, दर्जनों यात्रियों के लिए दिल्ली तक के सफर में सुविधाएं कम, परेशानियां ज्यादा मिलीं।
चंडीगढ़ से रविवार सुबह वोल्वो में अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रहे संजीव जग्गा ने बताया कि यात्रियों को करनाल के पास पानी की बोतलें मुहैया करवाई गईं। बार-बार पानी के ठंडा होने की बात कही गई। इस दौरान यात्रियों को न तो दवा और न ही सीट एडजस्ट करने की सुविधा थी। इतना ही नहीं, जब कुछ यात्रियों ने वीडियो चलाने को कहा तो एलसीडी भी नहीं चलाया गया। बस नंबर-एचआर-68-7257 में सुबह करीब 9.20 बजे चंडीगढ़ में यात्री सवार हुए। अन्य यात्रियों की भी शिकायत है कि 510 रुपये अदा करने के बाद भी अगर सुविधाओं के नाम पर वोल्वो का यह हाल है तो दूसरे विकल्प क्यों नहीं तलाशे जाएंगे। बस जब करनाल के पास करण लेक पर रुकी तो वहां भी यात्रियों के साथ कुछ युवकों की कहासुनी हो र्गई, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया।
--------------------------
वोल्वो में सफर के दौरान एलसीडी पर वीडियो की सुविधा, पानी की बोतलें, फर्स्ट एड बॉक्स, पुश बैक (सीट एडजस्टमेंट) सहित अन्य सुविधाएं हैं।
-रोहताश, जीएम, हरियाणा रोडेवज