{"_id":"54-15459","slug":"Chandigarh-15459-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट ट्रेन के संग खोलिए फ्रेट कारीडोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट ट्रेन के संग खोलिए फ्रेट कारीडोर
Chandigarh
Updated Tue, 26 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पवन बंसल के रेल बजट से सबसे ज्यादा उम्मीद लगाए हैं रीजन का उद्योग जगत। उनकी चाहत है कि अपने इलाके के सांसद व रेलमंत्री पवन बंसल अबकी बार उत्तर भारत में रेल नेटवर्क इंप्रूव करने का खास तोहफा देंगे। कन्फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) नार्दर्न रीजन के अनुसार रेलमंत्री बजट में इस बार ट्रेनों के जरिए नार्थ रीजन से कनेक्टिविटी को बढ़ाएं जिससे इंडस्ट्री का नेटवर्क बेहतर हो सके।
सीआईआई नार्दर्न रीजन के डायरेक्टर पिकेंदर पाल सिंह ने कहा कि सिटी से तीव्रगामी और बुलेट ट्रेन शुरू होना अब जरूरी हो गया है। चंडीगढ़ की लुधियाना, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, चेन्नई और बंगलूरू के साथ हैदराबाद के लिए कनेक्टिविटी ज्यादा होनी चाहिए। पिकेंदर ने कहा कि मालगाड़ियों की संख्या में इजाफा भी आवश्यक है। वहीं नार्थ रीजन के रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। सीआईआई के अनुसार चंडीगढ़ से जम्मू कश्मीर, हरियाणा और पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश की कनेक्टिविटी को बेहतर करने की जरूरत है।
पिकेंदर पाल सिंह के अनुसार पवन बंसल को रेल बजट में लघु और मध्यम इंटरप्रेन्योर की मांगों पर ध्यान देना चाहिए। भारतीय रेलवे में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप समय की मांग है। सीआईआई ने दिल्ली और लुधियाना, जालंधर और अमृतसर के बीच ज्यादा से ज्यादा शताब्दी ट्रेनें चलाने की मांग की है। पिकेंदर पाल सिंह ने कहा कि ईस्टर्न फ्रेट कारीडोर का विस्तार वाघा बार्डर तक किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
सीआईआई ने बजट में सुरक्षा व्यवस्था को ज्यादा तवज्जो दी है। सीआईआई के अनुसार रेलवे के सेफ्टी सिस्टम को अपग्रेड किया जाना चाहिए। आटोमेटिक ब्लाक सिग्नलिंग, ट्रेन प्रोटेक्शन और वार्निंग सिस्टम, एंटी कोलीजन डिवाइस, ब्लैक बाक्स का उपयोग कर सुरक्षा को मजबूत करना चाहिए। सीआईआई के अनुसार ट्रेन कंट्रोल टेक्नोलॉजी और ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम जरूरी है।