फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   हार्ड कौर ने बच्चों संग मस्ती की

हार्ड कौर ने बच्चों संग मस्ती की

Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
Chandigarh
Chandigarh Updated Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-44 स्थित द ब्रिटिश स्कूल में शनिवार को बॉलीवुड की मशहूर और देश की पहली महिला रैपर हार्ड कौर ने स्कूल में पढ़ रहे जरूरतमंद परिवार के बच्चों संग मिलकर खूब मौज मस्ती की। हार्ड कौर ने करीब एक घंटा बच्चों के साथ बातचीत की और उनके साथ अपनी जिंदगी का अनुभव बांटा। उन्होंने बच्चों को बताया कि पहले उन्हें ठीक से अंग्रेजी तक बोलनी नहीं आती थी, लेकिन कड़ी मेहतन और लग्न से आज उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने बच्चों संग मिलकर पंजाबी और हिंदी गीतों पर जमकर डांस किया। अंत में हार्ड कौर ने स्कूल परिसर में पौधे भी लगाए और बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर शहर को हराभरा बनाने का संदेश दिया। यह कार्यक्रम ग्लोबल एंवायरमेंट कंसर्न फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया। फाउंडेशन के संस्थापक राहुल गुप्ता ने कहा कि हार्ड कौर से मिलकर बच्चे भी काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed