फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   89 Purchase centers open, not even arranged

89 क्रय केंद्रों खुले, व्यवस्था एक पर भी नहीं

Thu, 30 Mar 2017 11:34 PM IST
Updated Thu, 30 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
 जिले में सरकारी गेहूं की खरीद पहली अप्रैल से होनी है, लेकिन इसके लिए अब तक व्यवस्थाएं तो दूर क्रय केंद्रों पर बैनर तक नहीं लगे हैं। जिसे में 89 केंद्र खुलने हैं, लेकिन व्यवस्था एक पर भी नहीं है। इससे किसानों को उनके क्षेत्र में कहां क्रय केंद्र खुल रहा है इसकी जानकारी भी नहीं हो पा रही है। सत्ता परिवर्तन के बाद सरकारी रवैये में बदलाव नहीं दिख रहा है। योगी सरकार ने इस बार गेहूं खरीद में पारदर्शिता बरतने के साथ ही लक्ष्य भी दोगुना करने का फरमान जारी किया है। इसके तहत जिले में पहली अप्रैल से गेहूं खरीद होगी, लेकिन अब तक विभागीय कार्रवाई अभिलेखों और कार्यालय तक ही चल रही है। गांव देहात में कहीं भी गेहूं खरीद की व्यवस्थाएं होती नहीं दिख रही हैं। नियमानुसार खरीद से दो चार दिन पहले ही क्रय केंद्र के लिए निर्धारित किए गए स्थानों पर बैनर आदि लग जाना चाहिए ताकि किसानों को इसकी समय रहते जानकारी हो सके। जिले में इस बार खुलने वाले 89 केंद्रों में से एक पर भी बैनर पोस्टर नहीं लगा है और न ही किसी केंद्र पर खरीद की कोई व्यवस्थाएं होती दिख रही हैं। ऐसे में पहली अप्रैल से गेहूं खरीद कैसे शुरू हो सकेगी यह कहना मुश्किल है। 
विज्ञापन

00000
मंडी में बढ़ रही गेहूं की आवक
गेहूं की कटाई इन दिनों तेज हो रही है। इससे मंडी में भी आवक बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को मंडी में तीन हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक दर्ज की गई। वहीं इसके दाम अभी भी 1620 से 1650 रुपये तक मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed