फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   57 ifs officer passed out from academy.

देश को मिले 57 आईएफएस, दीक्षांत समारोह में पहुंचे रक्षा मंत्री

Sat, 30 Apr 2016 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 30 Apr 2016 07:56 PM IST
सार

  • अफसरों में छह महिलाएं, दो विदेशी भी
  • बदले हुए पाठ्यक्रम का पहला बैच

विज्ञापन
57 ifs officer passed out from academy.
दीक्षांत समारोह में रक्षामंत्री ने डिप्लोमा सर्टिफिकेट दिए। - फोटो : AmarUjala

विस्तार

देश को भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 57 नए अफसर मिले हैं। इनमें छह महिला आईएफएस अफसर हैं। शनिवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के सत्र 2014-16 के दीक्षांत समारोह में रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों को डिप्लोमा सर्टिफिकेट दिए। मध्यप्रदेश कैडर के डॉ. अंकुर अवधिया ने सत्र में टॉप किया। इसके साथ ही उन्हें 10 अवार्ड मिले। इस सत्र में भूटान के दो प्रशिक्षु वनाधिकारियों ने भी प्रशिक्षण प्राप्त किया।

विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने आईएफएस अफसरों के फ्रेश बैच को बधाई दी और बताया कि जंगल देश की आर्थिकी से भी जुड़े हैं। खनिज संपदा का अधिकांश भाग जंगलों और पर्वतीय क्षेत्रों में है।
विज्ञापन


उन्होंने अफसरों को नसीहत दी कि देश के विकास के पहिया को आगे बढ़ाने में अपना योगदान सुनिश्चित करें। जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर यह दौर वन और इको सिस्टम के संरक्षण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएफएस डिप्लोमा के बदले हुए पाठ्यक्रम का यह पहला बैच रहा है। इस मौके पर सचिव केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन अशोक लवासा और वन महानिदेशक डॉ. एसएस नेगी ने भी अफसरों को वर्तमान में वनाधिकारियों के बढ़े हुए दायित्वों के संबंध में बताया। कार्यक्रम में अकादमी के निदेशक विनोद कुमार, प्राध्यापक डा. मोहित गेरा ने भी विचार व्यक्त किए।

उत्तराखंड को मिले एक आईएफएस अफसर

57 ifs officer passed out from academy.
मनोहर परिकर - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड-अमित कंवर
यूपी-अरविंद कुमार यादव, मोहित गुप्ता, नवीन प्रकाश आर्या
पंजाब-कंवरदीप सिंह, आरयू विद्यासागरी
हिमाचल प्रदेश-कुनाल अंग्रिस, यशू दीप सिंह
जम्मू कश्मीर-मोहन चौधरी

आईएफएस कोर्स अवार्ड विनर
अंकुर अवधिया-आल राउंड आउट स्टैंडिंग परफोर्मेंस (गोल्ड मेडल), टॉपर इन कोर फोरेस्ट्री, पी,श्रीनिवास मेमोरियल प्राइज, संजय सिंह मेमोरियल प्राइज, डीसी अग्रवाल प्राइज, आरएन माथुर मेमोरियल प्राइज, केपी सागरिया श्रेष्ठ वनिक पुरस्कार, डीएच कुलकर्णी  गोल्ड मेडल फॉर वर्किंग प्लान एक्सरसाइज, डॉ. बीएन गांगुली अवार्ड आफ एकेडमिक एक्सीलेंस, सीनियर फोरेस्टर
सादिक सलाहुद्दीन मुजव्वर -बेस्ट ऑल राउंड फोरेस्टर

कल्पना के-हिल मेमोरियल प्राइज
भारत माहेश्वरी, कल्पना के और पियूष प्रमोद जगतप को ईपी जी वाइल्ड लाइफ मैनेजमेंट प्राइज
लुग्टेन डोरजी (भूटान)-वीएस राव प्राइज फॉर बेस्ट फोरेन ट्रेनी
अग्निश्वर व्यास-नीलगिरि वाइल्ड लाइफ क्लब प्राइज और द स्प्रिट आफ 1982 फॉर बेस्ट कम्युनिकेशन स्किल-1
भारत माहेश्वरी-सुलोचन नायडु मेमोरियल प्राइज
आरयू विद्यासागरी-केएम तिवारी मेमोरियल प्राइज
सुशील रवींद्र अग्रवाल-दि स्प्रिट आफ 1982 फॉर बेस्ट कम्युनिकेशन स्किल-2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed