{"_id":"6acbfeb1890c0ea724094540","slug":"52-amrit-sarovars-developed-in-the-district-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-141105-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तैयार किए गए 52 अमृत सरोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तैयार किए गए 52 अमृत सरोवर
विज्ञापन
झज्जर। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए झज्जर जिले में मिशन अमृत सरोवर के तहत अब तक 52 सरोवर तैयार किए जा चुके हैं। इनका उद्देश्य वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों का संरक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण विकसित करना है। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि अमृत सरोवर ग्रामीण विकास का साक्षात प्रारूप हैं।
जिला परिषद के सीईओ मनीष फौगाट ने बताया कि मिशन के तहत गांवों में तालाबों का निर्माण और जीर्णोद्धार कर उन्हें जल संचयन के लिए उपयोगी बनाया गया है। सरोवरों के उचित रखरखाव और बेहतर व्यवस्थाओं से जल संरक्षण के प्रयासों को मजबूती मिल रही है। यह पहल प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने और ग्रामीण परिवेश की सुंदरता बढ़ाने में भी सहायक है।