Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   3.08 crore paid to 224 farmers for their PR paddy crop

224 किसानों को पीआर धान की फसल के लिए 3.08 करोड़ किया भुगतान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
3.08 crore paid to 224 farmers for their PR paddy crop
13jjrp23- झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में किसानों द्वारा लाई गई फसल। संवाद - फोटो : samvad
झज्जर। जिले में अब तक 224 किसानों को पीआर धान की फसल के लिए 3.08 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। यह पूरी राशि मातनहेल अनाज मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसानों को मिली है।
विज्ञापन

बेरी अनाज मंडी में पीआर धान की खरीद तो की जा रही है, लेकिन अभी तक उठान शुरू नहीं हुआ है। इसके चलते यहां फसल लेकर पहुंचे किसानों को भुगतान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जिले की मातनहेल और बेरी अनाज मंडियों में वेयरहाउस एजेंसी की ओर से पीआर धान की सरकारी खरीद की जा रही है। अन्य मंडियों में धान की दूसरी किस्मों की निजी खरीद हो रही है। वहीं, ई-खरीद पोर्टल पर बाजरे के गेट पास कटने बंद होने के बावजूद किसान मंडियों में बाजरा लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआर धान की सरकारी खरीद
जिले की मंडियों में अब तक 860 किसानों से 42,958.10 क्विंटल पीआर धान की आवक हुई है। इनमें से 538 किसानों की 30,950.70 क्विंटल फसल की नीलामी हुई। इसके बाद 414 किसानों की 23,638.50 क्विंटल धान की सरकारी खरीद की गई। वेयरहाउस एजेंसी की ओर से अब तक 16,220.60 क्विंटल धान का उठान किया जा चुका है।
बाजरे और धान की आवक व निजी खरीद
जिले में अब तक 12,999 किसानों के बाजरे के गेट पास काटे गए हैं। इनके माध्यम से 3,90,779 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की गई है। झज्जर अनाज मंडी में अब तक 1,77,000 क्विंटल बाजरे की खरीद हुई है, जिसमें से 1,33,000 क्विंटल का उठान किया जा चुका है।
शुक्रवार को झज्जर मंडी में 7,500 क्विंटल धान की निजी खरीद हुई। 1509 और 1692 किस्म का मशीन से निकाला गया धान 4,000 से 4,300 रुपये प्रति क्विंटल और हाथ से निकाला गया धान 4,200 से 4,500 रुपये प्रति क्विंटल बिका। वहीं 1121 किस्म का हाथ से निकाला गया धान 5,000 से 5,350 रुपये और 1718 किस्म का धान 5,000 से 5,150 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा गया।

वर्जन
अनाज मंडी झज्जर में बाजरे के फसल की खरीद के साथ उठान का कार्य भी किया जा रहा है। अब तक झज्जर मंडी में 177000 क्विंटल बाजरे की फसल खरीदी गई, जिसमें से 133000 क्विंटल का उठान किया गया है।
कुलदीप जाखड़, सचिव, मार्किट कमेटी झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article