फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   18 students selected for NCC at Chhara College

छारा कॉलेज में 18 विद्यार्थियों का एनसीसी के लिए चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
18 students selected for NCC at Chhara College
-फोटो 91 : छारा कॉलेज में चयनित एनसीसी कैडेट्स कॉलेज स्टाफ के साथ। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। छारा के चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय कॉलेज में सत्र 2026-27 के लिए 18 विद्यार्थियों का एनसीसी कैडेट्स के रूप में चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया में 31 विद्यार्थियों ने ट्रायल दिया। इनमें 12 सीनियर डिवीजन (एसडी) और छह सीनियर विंग (एसडब्ल्यू) के कैडेट शामिल हैं।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया एक हरियाणा बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में पूरी हुई। यह कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुखविंदर सिंह के निर्देश और कर्नल अमन चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। निर्धारित मानकों के आधार पर कैडेट्स का चयन किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुशील दलाल ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एनसीसी से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ता है। कॉलेज के सीटीओ अनुराग ने भी कैडेट्स को शुभकामनाएं दीं। चयन प्रक्रिया में सूबेदार विकास मलिक, रामनिवास, हवलदार हेमराज और बटालियन के अन्य स्टाफ ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




-फोटो 91 : छारा कॉलेज में चयनित एनसीसी कैडेट्स कॉलेज स्टाफ के साथ। स्रोत : कॉलेज



-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed