फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   जीएसटी की तर्ज पर किसानों के हित में बिल पारित क्यों नहीं कराती सरकार-बीएम सिंह

जीएसटी की तर्ज पर किसानों के हित में बिल पारित क्यों नहीं कराती सरकार-बीएम सिंह

Sun, 30 Sep 2018 01:10 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
संभल। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष बीएम सिंह किसानों के मुद्दों पर गांव फत्तेपुर सराय में किसानों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि कर्ज मुक्त किसान और फसलों का डेढ़ गुना दाम दिलाने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में दो प्राइवेट मेंबर बिल लाए गए हैं। जिस जीएसटी बिल को पारित करने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में रात्रि में संसद चली थी उसी तर्ज पर किसानों के हित में यह दोनों बिल पारित किए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर सरकार के समक्ष अपनी बात रखने के लिए देश भर के किसान रामलीला मैदान में 27,28 29 नवंबर को दिल्ली में धरना देकर प्रदर्शन करेंगे। क्योंकि लोकसभा के चुनाव सिर पर है और इस वक्त लोहा गर्म है। अगर किसान दिल्ली में अपनी ताकत दिखा पाए तो आंदोलन सफल हो जाएगा। इस मौके पर फत्तेपुर सराय में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के करतार सिंह के पिता को उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी कहा कि उनकी सामाजिक सेवाओं को याद किया जाएगा। संगठन के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह, लोकतंत्र सेनानी महीपाल सिंह समेत तमाम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भागीदारी रही।
विज्ञापन

गन्ना मूल्य के साथ ब्याज भी देना पड़ेगा
संभल। किसान नेता बीएम सिंह ने कहा कि गन्ना मूल्य के साथ चीनी मिलों को ब्याज भी देना पड़ेगा। हाईकोर्ट ने इस संबंध में राज्य सरकार को निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्य सरकार अब अगर देरी करती है तो वह एक बार फिर कोर्ट जाएंगे। चीनी मिलों को ब्याज और मूल धन का भुगतान करना ही पड़ेगा। उन्होंने 11,000 करोड़ के बकाया गन्ना मूल्य और 2500 करोड़ के बकाया ब्याज के भुगतान के संबंध राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया। योगी और मोदी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि योगी और मोदी जी बताएं कि 50 लाख गन्ना किसानों की अनदेखी कर चंद चीनी मिल मालिकों को आर्थिक मदद के पैकेज क्यों दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed