Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   16 buses inspected

पांच स्कूलों में 16 बसें जांचीं, फायर सिलिंडर की कमी पर एक हजार जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
16 buses inspected
फोटो 26जेएनडी05-शहर के एक निजी स्कूल में जाकर बसों की चेकिंग करती आरटीए कार्यालय की टीम। स्रोत
जींद। स्कूली बसों में सुरक्षा मानकों को लेकर जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय की टीम ने वीरवार को स्कूली बसों की जांच का अभियान चलाया। जींद क्षेत्र के पांच स्कूलों में 16 बसों की जांच की गई। इस दौरान फायर सिलिंडर से संबंधित खामी मिलने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की टीम हर सप्ताह वीरवार को स्कूलों में पहुंचकर बसों की जांच करती है।
इससे पहले 19 नवंबर को स्कूली बसों की जांच नहीं हो पाई थी। वहीं, 12 नवंबर को नरवाना क्षेत्र के तीन स्कूलों में 15 बसों की जांच की गई थी। उस दौरान फर्स्ट एड बॉक्स, सीसीटीवी कैमरे और फायर सिलिंडर जैसी सुरक्षा व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। स्कूली बसों की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। इसमें जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय के इंस्पेक्टर और एमवीआई, ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रतिनिधि को शामिल किया जाता है। टीम बसों में रिफ्लेक्टर, फायर सिलिंडर, फर्स्ट एड बॉक्स, जीपीएस और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति जांचती है। इसके अलावा चालक और परिचालक के जरूरी दस्तावेज, चालक का हैवी लाइसेंस और बस का परमिट भी चेक किया जाता है।
विज्ञापन


वर्जन
स्कूली बसों की जांच के लिए प्रत्येक वीरवार अभियान चलाया जाता है। इस सप्ताह पांच स्कूलों की 16 बसें जांची गईं, जिनमें खामी मिलने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--बलजीत सिंह, निरीक्षक, आरटीए कार्यालय जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed