फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   1321 quintals of paddy was purchased in Matanhel Mandi, 408 quintals were lifted.

मातनहेल मंडी में 1321 क्विंटल धान खरीदा, 408 क्विंटल का उठान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
1321 quintals of paddy was purchased in Matanhel Mandi, 408 quintals were lifted.
27jjrp15- झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में पहुंची किसानों की फसल। संवाद
झज्जर। जिले की मातनहेल अनाज मंडी में पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। अब तक 76 किसानों की 4411 क्विंटल पीआर धान का ऑक्शन हुआ है। इसमें से 18 किसानों की 1321.10 क्विंटल धान की खरीद हुई है। इसके अलावा 408 क्विंटल धान का उठान भी हो चुका है।
विज्ञापन

बेरी अनाज मंडी में अभी पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। जिले की दोनों मंडियों में अब तक 436 किसानों से 25103.10 क्विंटल पीआर धान की आवक दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इसमें मातनहेल मंडी में 426 किसानों से 24343.10 क्विंटल और बेरी मंडी में 10 किसानों से 760 क्विंटल धान पहुंचा है। मातनहेल मंडी में सोमवार शाम खरीद शुरू हुई, जबकि बेरी में किसान सरकारी खरीद का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक फसल की आवक व खरीद
जिले की अनाज मंडियों में धान और बाजरे की आवक व खरीद जारी है। पीआर धान को छोड़कर अन्य किस्मों के धान और बाजरे की निजी खरीद हो रही है। अब तक बाजरे की फसल के लिए 11536 किसानों के गेट पास काटे गए हैं। इनके माध्यम से 355787.90 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की गई है।
झज्जर अनाज मंडी में खरीदा 125000 क्विंटल बाजरा
झज्जर अनाज मंडी में अब तक करीब 125000 क्विंटल बाजरा खरीदा गया है, जिसमें से 83500 क्विंटल का उठान हो चुका है। सोमवार को मंडी में 11000 क्विंटल धान की निजी खरीद हुई। इस दौरान 1509 और 1692 किस्म का मशीन से निकाला गया धान 4000 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल और हाथ से निकाला गया धान 4300 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल बिका। वहीं 1121 किस्म का धान 5000 से 5300 रुपये और 1718 किस्म का धान 4700 से 4900 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदा गया।

वर्जन
अनाज मंडी झज्जर में बाजरे और धान की आवक व खरीद लगातार जारी है। निजी खरीददारों की ओर से बाजरे और धान की खरीद की जा रही है। इसके अलावा मातनहेल अनाज मंडी में पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। अब तक झज्जर मंडी में 125000 क्विंटल बाजरा खरीदा गया है जिसमें से 83500 क्विंटल का उठान किया गया है।
कुलदीप जाखड़, सचिव, मार्केट कमेटी झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article