{"_id":"6aa1c718b96d8da1e60d5b29","slug":"1255-advocates-will-cast-their-votes-in-the-bar-association-jhajjar-elections-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-139709-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव में 1255 अधिवक्ता करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव में 1255 अधिवक्ता करेंगे मतदान
विज्ञापन
09jjrp25- झज्जर। बैलेट पेपरों पर मोहर लगाते चुनाव अधिकारी सहित अन्य। संवाद
झज्जर। बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव 11 सितंबर को होंगे। इस बार कुल 1255 अधिवक्ता मतदान करेंगे। चुनाव अधिकारियों के पास आई 1303 मतदाताओं की सूची में से 48 वोट कम हुए हैं।
यह चुनाव अलग-अलग पांच पदों पर संपन्न कराया जाएगा। छह में से एक पद कोषाध्यक्ष पर अधिवक्ता सौरभ निर्विरोध विजयी हो चुके हैं। महिलाओं के लिए आरक्षित सह सचिव के पद पर सीधा मुकाबला है। चुनाव को लेकर उम्मीदवार अपने पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं। चुनाव अधिकारी भी तैयारियों में जुटे हैं। सभी पदों के लिए 1300-1300 मतपत्र छपवाए गए हैं। इन मतपत्रों पर मोहर लगाकर हस्ताक्षर भी किए गए हैं।
बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव के लिए एनओसी प्रक्रिया पूरी की गई है। 60 अधिवक्ताओं के दो जगहों पर वोट दर्ज थे। इनमें से 14 ने झज्जर बार में मतदान के लिए एनओसी दी, जबकि 22 ने दूसरे जिलों की बार एसोसिएशन के लिए एनओसी ली। 24 अधिवक्ताओं के कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुए। मतदाता सूची में एक अधिवक्ता का नाम दो बार आया और एक वोट अमान्य पाई गई। मुख्य चुनाव अधिकारी आरके वर्मा ने यह जानकारी दी।