फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   11th uttarakhand state chess championship.

11वीं राज्य शतरंज प्रतियोगिता में दून का जलवा

Wed, 13 Apr 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंहनगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंहनगर) Updated Wed, 13 Apr 2016 10:52 PM IST
सार

  • रूद्रपुर के ईश,आद्या व मान्या का भी रहा जलवा
  • विजेता प्रतिभागी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का करेगें प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
11th uttarakhand state chess championship.
शतरंज - फोटो : demopic

विस्तार

11वीं उत्तराखंड राज्य शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून के प्रतिभागियों का जलवा रहा। ओपन वर्ग में सूर्य प्रकाश पोखरियाल जहां पहले स्थान पर रहे। वहीं अंडर 15 में चेतन शर्मा पहले स्थान पर और दक्ष गोयल दूसरे स्थान पर रहे। अंडर 7 में देहरादून के ही उत्कर्ष बेलवाल ने पहले स्थान पर रहकर ट्राफी कब्जाई। अंडर 11 गर्ल्स वर्ग में परनिका गर्ग प्रथम रही वहीं अडंर 7 में  जसमायरा और अविशी गुप्ता क्रमश: पहले दो स्थानों पर रहीं।

विज्ञापन


तीन दिवसीय 11वीं उत्तराखंड राज्य शतरंज प्रतियोगिता का बुधवार को यहां राजीव गांधी कम्युनिटी हाल में समापन हो गया। विभिन्न आयु वर्ग और ओपन वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में  उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


समापन समारोह में कांग्रेस नेता और समाजसेवी अजय कुमार तिवारी और उत्तरांचल शतरंज संघ के अध्यक्ष धीरज रघुवंशी ने विजयी प्रतिभागियों को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न आयु वर्गों में अंडर-7 गर्ल्स में देहरादून की जसमायरा प्रथम और अविशी गुप्ता द्वितीय रही। अंडर-9 में आयुषी कांडपाल हल्द्वानी और आद्या श्रीवास्तव रुद्रपुर दूसरे स्थान पर रही। अंडर-11 में परनिका गर्ग देहरादून प्रथम और सिष्ठी गर्ग हल्द्वानी द्वितीय रहीं। अंडर-13 में राधिका सिंह किच्छा और प्रतिका जोशी नानकमत्ता द्वितीय रही।

अंडर-15 सब जूनियर में अमिषा वत्स, काव्या जोशी नानकमत्ता, रूपा आनंद धर और युक्ता क्रमश: पहले चार स्थानों पर रहीं। अंडर-17 में श्रेया नेगी प्रथम और शुभांगी आनंद द्वितीय रही। इसी वर्ग के जूनियर में अरविंद कौर गांधी, अनुषा गुप्ता, श्रेया कुमारी और  निकिता तिवारी क्रमश: पहले चार स्थानों पर रही।

अंडर-19 में अरविन्द कौर गाँधी, अनुशा गुप्ता, श्रेया कुमारी और निकिता तिवारी क्रमश: प्रहले चार स्थानों पर रहीं। अंडर-25 में मोरिसी सिंह नैनीताल प्रथम और मान्या अग्रवाल रुद्रपुर द्वितीय रही।

किच्छा के रोमिल, राधिका, तान्या और आदित्य ने बाजी मारी

11th uttarakhand state chess championship.
शतरंज - फोटो : demopic

अंडर-7 व्वायज वर्ग में रोमिल किच्छा प्रथम, अंडर-9 में उत्कर्ष बेलवाल (देहरादून) प्रथम और दीक्षंत इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी के प्रखर कोठारी द्वितीय रहे। अंडर 11 में शिवांग बिष्ट प्रथम और ध्रुव भटट द्वितीय और कार्तिक पंत (किच्छा) तृतीय रहे।

अंडर 13 में सृजन उनियाल आनंदा एकेडमी हल्द्वानी प्रथम, आदित्य कुशवाहा द्वितीय और कुशाग्र (किच्छा) तृतीय रहे। अंडर 15 में चेतन शर्मा प्रथम, दक्ष गोयल देहरादून द्वितीय, चेहराज बिष्ट तृतीय और हरमिन्दर सिंह चौथे स्थान पर रहे। अंडर 17 में कैंपस स्कूल पंतनगर के अभिनव भटट प्रथम, हल्द्वानी के हर्षवर्द्वन दूबे द्वितीय रहे। अंडर 19 में ईश जिन्दल प्रथम, सहज पोददार द्वितीय, मौलिक उनियाल हल्द्वानी तृतीय, सार्थक गुप्ता चतुर्थ रहे।

अंडर 25 में खटीमा के राज अग्रवाल प्रथम और ब्रजेश गंगवार द्वितीय रहे। ओपन वर्ग में देहरादून के सूर्य प्रकाश पोखरियाल प्रथम,बागेश्वर के सक्षम रौतेला द्वितीय, अविनाश चंद्र तृतीय और दीपक पाल आर्य चौथे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में पूनम दूबे हल्द्वानी प्रथम, किच्छा की तान्या द्वितीय तथा रानीखेत की आयुषी स्याल तृतीय और खुशी देवी चौथे स्थान पर रही। जवाहरनगर नगला के दिव्यांग विजय सिंह देउपा और हल्द्वानी के आदित्य नेगी ने भी शानदार प्रर्दशन किया। संचालन उत्तराचंल शतरंज संघ के महासचिव संजीव चौधरी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed