फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   11 newly found infected, 42 won battle with Corona

11 नए मिले संक्रमित तो 42 ने जीती कोरोना से जंग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
11 newly found infected, 42 won battle with Corona
बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमित के मिलने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। जनपद में जहां 11 नए संक्रमित मिले तो 42 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। नए संक्रमितों में नगर के एक ही परिवार के तीन लोग भी शामिल हैं। वहीं, खुर्जा क्षेत्र में पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जनपद में अब कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 504 हो गया हैं। जिसमें 19 की मौत तो 248 अब तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। अनलॉक-वन के दौरान जनपद में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा हैं। जून माह में अब तक 377 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें 17 लोगों की मौत अनलॉक-वन के दौरान हुई हैं। जबकि, लॉकडाउन में 127 संक्रमित हुए थे। सिर्फ दो की मौत हुई थी। रविवार को 11 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसमें बुलंदशहर नगर क्षेत्र में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पांच लोगों में नगर के कैलाशपुरी निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार परिवार के एक सदस्य का नोएडा के जेपी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां पर तीनों का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया, तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। साथ ही राधानगर क्षेत्र में नौ वर्षीय मासूम और मचकौली निवासी एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जो मेरठ में भर्ती हैं। वहीं, पहासू क्षेत्र के तीन लोग पूर्व में संक्रमित मिले युवक के संपर्क में आने पर पॉजिटिव पाए गए, हालांकि प्रशासन द्वारा तीनों को शिकारपुर के क्वारंटीन सेंटर में रखा हुआ था। खुर्जा क्षेत्र में नवलपुरा और पंजाबियान निवासी युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके अलावा गुलावठी क्षेत्र में भी पूर्व में संक्रमित मिले युवक के संपर्क में आने पर एक अन्य युवक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed