{"_id":"65bccddb4190f2f8e109c715","slug":"yuva-mitan-club-closed-in-chhattisgarh-minister-tank-ram-said-congress-got-benefit-from-scheme-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में युवा मितान क्लब बंद: मंत्री टंकराम ने कहा- योजना से कांग्रेस को मिला लाभ, सुशीलआनंद का करारा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में युवा मितान क्लब बंद: मंत्री टंकराम ने कहा- योजना से कांग्रेस को मिला लाभ, सुशीलआनंद का करारा जवाब
Fri, 02 Feb 2024 04:41 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 02 Feb 2024 04:41 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार की कई योजनाओं को बंद कर दी है। ऐसे ही राजीव युवा मितान क्लब योजना पर भी ग्रहण लग गया।
विज्ञापन
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार की कई योजनाओं को बंद कर दी है। ऐसे ही राजीव युवा मितान क्लब योजना पर भी ग्रहण लग गया। वहीं कांग्रेस की इस योजना को लेकर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने आरोप लगाया है। मंत्री वर्मा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए योजना की शुरुआत की थी। इससे प्रदेश के युवाओं को कोई लाभ नहीं हो रहा था। इस लिए भाजपा ने इस योजना को बंद कर दिया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हमारी सरकार युवाओं और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
वहीं राजीव युवा मितान क्लब को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का कहना है कि दुर्भाग्य जनक है कि भाजपा सरकार राजनीतिक विद्वेष के अनुसार निर्णय ले रही है। राजीव युवा मितान क्लब को राज्य के युवाओं के हितों में और सर्वांगीण विकास के लिए बनाया गया था। इसमें किसी प्रकार की कोई राजनीति नहीं थी। इसे बनाने का उद्देश्य था कि युवाओं का हित संवर्धन करना, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस योजना को बंद कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस निर्णय की कड़ी आलोचना करती है।
विज्ञापन
बता दें कि राजीव गांधी युवा मितान क्लब योजना के तहत बीते दो सालों में राज्य के 13 हजार 269 क्लबों को कुल 132 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई थी। इस आदेश के बाद जिला स्तरीय एवं अनुभाग स्तरीय समितियों और मितान क्लबों के खातों में अब उपलब्ध राशि के अंतरण और व्यय पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन