{"_id":"67190fe636b95da90202814a","slug":"youth-murdered-with-sharp-weapon-in-rajnandgaon-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnandgaon: युवक की धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajnandgaon: युवक की धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 23 Oct 2024 08:32 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 23 Oct 2024 08:32 PM IST
सार
राजनांदगांव जिले में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र में युवक की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। पुराना रेस्ट हाउस के पास पूरी घटनाक्रम को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया की थाना कोतवाली को सूचना मिली कि व्यक्ति गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही तत्काल पेट्रोलियम टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को पेंड्री मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन