फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   youth died and another youth injured in knife fight over minor dispute in Rajnandgaon

Rajnandgaon News: मामूली विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी, एक युवक की मौत और एक घायल

Thu, 19 Oct 2023 04:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: श्याम जी. Updated Thu, 19 Oct 2023 04:07 PM IST
सार

धर्मनगरी डोंगरगढ शहर में गुरुवार की सुबह चाकूबाजी की घटना हो गई। चाकूबाजी के दौरान डोंगरगढ़ के 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं, एक युवक घायल है।
 

विज्ञापन
youth died and another youth injured in knife fight over minor dispute in Rajnandgaon
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोमरगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। धर्मनगरी डोंगरगढ शहर में गुरुवार की सुबह चाकूबाजी की घटना हो गई। चाकूबाजी के दौरान डोंगरगढ़ के 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं, एक युवक घायल है। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है। मौके पर पहुंची डोंगरगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, धर्मनगरी डोंगरगढ शहर में नवरात्र में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसी दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया है। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास खुलेआम चाकूबाजी की घटना हुई। इस चाकूबाजी की घटना में अक्षय लारोकार (27) की मौत हो गई और सोहेल रजा की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया है।
विज्ञापन


एसडीओपी डोंगरगढ़ ने बताया कि आज 10 लोग मंदिर दर्शन के लिए डोंगरगढ़ आए हुए थे। रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में उनका एक लड़के से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी की घटना हो गई। इस दौरान अक्षय लारोकार की मौत हो गई और सोहेल रजा घायल हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी रोबिन उर्फ साइमन पुलिस के हिरासत में है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed