फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Youth Congress celebrated 63rd foundation day at Rajiv Bhavan Balod

Youth Congress : राजीव भवन में मनाया गया 63वां स्थापना दिवस, महात्मा गांधी के राजनीतिक शक्ति की है विरासत

Wed, 09 Aug 2023 01:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Wed, 09 Aug 2023 01:06 PM IST
सार

युवा कांग्रेस ने 9 अगस्त को राजीव भवन बालोद में 63वां स्थापना दिवस मनाया। पूर्व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने युवा कांग्रेस स्थापना दिवस पर युवा कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया। 

विज्ञापन
Youth Congress celebrated 63rd foundation day at Rajiv Bhavan Balod
युवा कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवा कांग्रेस ने 9 अगस्त को राजीव भवन बालोद में 63वां स्थापना दिवस मनाया। युवा कांग्रेस बालोद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर युवा कांग्रेस को आने वाले दिनों में और मजबूत बनाने की शपथ ली। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि बालोद ब्लॉक का युवा कांग्रेस सदैव पिछड़े लोगों की सहायता करने में तत्पर रहता है, यह सीख उन्हें संगठन से मिली है। राष्ट्रीय संगठन युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस हर उस लम्हे का गवाह है, जब युवा देश की रक्षा के लिए सड़क से सदन और पिछड़ों की सहायता के लिए घरों तक पहुंचे हैं।

विज्ञापन


युवाओं को ताकत देने का काम
अध्यक्ष साजन पटेल ने कहा कि उनके जैसे सैकड़ों युवाओं को राजनीति में पहचान दिलाने वाले युवाओं के संगठन युवा कांग्रेस ने हमेशा युवाओं को ताकत देने का काम किया है। आज यही कारण है कि विपरीत परिस्थितियों में भी युवा कांग्रेस आम जनमानस के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा है। जिला महासचिव संग्राम ने कहा उन्हें गर्व है कि हम युवा कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। उन्हें युवा कांग्रेस यह काम करने का एक सुखद अवसर प्राप्त हुआ। आने वाले दिनों में युवा कांग्रेस और भी मजबूत करेंगे।
विज्ञापन


राजनैतिक शक्ति की विरासत 
जिला युवा कांग्रेस पूर्व प्रशासनिक महासचिव आदित्य दुबे ने कहा उन्हें गर्व है कि वह दुनिया की सबसे बड़े लोकतांत्रिक युवा राजनीतिक संगठन के हिस्सा है, जो महात्मा गांधी के विचार और राजनीतिक शक्ति की विरासत है। युवा कांग्रेस समाज में सद्भावना, समानता और न्याय और युवा की आत्मिक विकास और लोगों के हक की लड़ाई लड़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed