फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Youth commits suicide by hanging in Janjgir Champa

'मेरे मू़ड अपसेट है, फोन में बैटरी नहीं है': युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मरने से पहले पिता से फोन पर की ये बात

Sat, 17 Feb 2024 05:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 17 Feb 2024 05:38 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया। युवक ने किस कारण से आत्महत्या की इसका अभी पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging in Janjgir Champa
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदरी बैराज के पास पेड़ में फांसी लगाकर युवक आयुष कुमार प्रजापति (22) ने आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या किस वजह से की है पता नहीं चल पाया है। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


मृतक के पिता दिनेश प्रजापति ने बताया, 'युवक आयुष कुमार प्रजापति शराब पिया करता था। शुक्रवार शाम साढ़े तीन बजे घर से बिना बताए चला गया, जिसके बाद शाम करीबन पांच बजे आयुष ने अपने फोन से मेरे मोबाइल पर फोन लगाया और कहने लगा कि मैं कुदरी बैराज घूमने आया हूं। मेरा मूड अपसेट है, मेरे फोन में बैटरी नहीं है। मोबाइल बंद होने पर फोन नहीं लगने की बात कही और फोन रख दिया।'
विज्ञापन


दिनेश ने बताया कि, 'इसके बाद मैंने भी फोन नहीं लगाया रात तक आ जाएगा सोचकर अपने काम में लगा रहा। वहीं, कुछ समय करीबन साढ़े पांच बजे फोन के माध्यम से सूचना मिली कि आयुष ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलने पर परिवार के साथ खोजबीन करने कुदरी बैराज चला गया। वहीं, देखा कि आयुष पेड़ में गमछे से फांसी पर लटका हुआ था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी सूचना मिलने पर कुदरी बैराज घटनास्थल पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। रात में निरीक्षण करने के बाद शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया। शनिवार को शव का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। युवक ने किस कारण से आत्महत्या की यह जांच के बाद पता चल पाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed