{"_id":"631782454fd89c61c968d3da","slug":"youth-beaten-to-death-on-suspicion-of-stealing-utensils-in-jashpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh News: बर्तन चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh News: बर्तन चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
Tue, 06 Sep 2022 10:54 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 06 Sep 2022 10:54 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले से दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक की चोरी के संदेह में चार लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्यारों ने युवक पर बर्तन चोरी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले के एक गांव में बर्तन चोरी करने के संदेह में चार लोगों ने 26 साल के एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, कंसबेल थाना क्षेत्र के बटाईकला गांव के रहने वाले सभी आरोपियों की पहचान बुधनराम, जेठूराम, सिमू साईं और रातूराम के रूप में हुई है। इन्हें मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, प्रारंभिक जांच के अनुसार, बुधनराम और उनके परिवार के सदस्यों ने स्थानीय बाजार से घर लौटने पर सोमवार को करीब 7,000 रुपये के चार बर्तन गायब पाए।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, चोरी में अपने पड़ोसी रोहितराम नागवंशी की संलिप्तता पर शक करते हुए, बुधनराम और तीन अन्य आरोपी उसे मोटरसाइकिल पर ले गए और लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया, मृतक की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन