{"_id":"64ca1fc8db8add7015045d73","slug":"youth-attacked-with-sharp-weapon-and-killed-step-mother-and-brother-in-raipur-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में डबल मर्डर : युवक ने धारदार हथियार से हमला कर सौतेली मां और भाई को उतारा मौत के घाट, बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में डबल मर्डर : युवक ने धारदार हथियार से हमला कर सौतेली मां और भाई को उतारा मौत के घाट, बहन घायल
Wed, 02 Aug 2023 02:51 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 02 Aug 2023 02:51 PM IST
सार
युवक ने धारधार हथियार से हमला कर सौतेली मां और सौतेले भाई को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं, हमले से सौतेली बहन घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर में डबल मर्डर की खबर सामने आई है। उरला थाना क्षेत्र में एक युवक ने धारधार हथियार से हमला कर सौतेली मां और सौतेले भाई को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं, हमले से सौतेली बहन घायल है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
थाना पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार रात लगभग 10 से 11 बजे की है। खाना खाने के समय सौतेली मां हेमिन साहू ने युवक राजकुमार साहू से कुछ काम करने के लिए कहा, इस पर राजकुमार आक्रोशित हो गया। गुस्से में राजकुमार ने धारदार हथियार से सौतेली मां, भाई और बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान सौतेली मां और भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बहन गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन