फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Youth arrested for selling illegal liquor on Republic Day in Bhilai

Bhilai: गणतंत्र दिवस पर अवैध शराब बेच रहा युवक गिरफ्तार, पहले भी दो बार पकड़ा जा चुका है आरोपी

Fri, 27 Jan 2023 07:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 27 Jan 2023 07:09 PM IST
सार

दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने घटना का खुलासा करते हुए बताया हैं कि धनंजय सिंह उर्फ मुन्ना सुपेला थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर मे काफी समय से किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब की बिक्री करता था। पूर्व में भी इसके विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है।

विज्ञापन
Youth arrested for selling illegal liquor on Republic Day in Bhilai
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिलाई में गणतंत्र दिवस पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बाद दुर्ग पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री करने वाले एक शराब कोचिया के पास से बंकर से बड़े पैमाने पर शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब एक लाख 70 हजार रुपये आकी गई है। आरोपी पिछले 15 सालो से अवैध शराब का कारोबार कर रहा है और पुलिस ने पूर्व में दो बार गिरफ्तार भी किया है। इसके बाद भी आरोपी अवैध शराब के कारोबार को बड़े पैमाने पर कर रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने घटना का खुलासा करते हुए बताया हैं कि धनंजय सिंह उर्फ मुन्ना सुपेला थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर मे काफी समय से किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब की बिक्री करता था। पूर्व में भी इसके विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। 26 जनवरी को ड्राई दिवस के बाद भी इसके द्वारा देशी-विदेशी शराब को खपाया जा रहा था। सूचना पर जब इसके अड्डे पर छापेमारी की गई तो उसके पास से 57 बोरियों में 1368 नग शराब को जब्त किया गया है। जब्त शराब की कीमत करीब एक लाख 70 हजार रुपये आकी गई है। आरोपी ने पूछताछ मे पुलिस को बताया है इस अवैध शराब के कारोबार में बड़े तस्कर समेत कई कोचियाओ का नाम सामने आया है, पुलिस जल्द ही उनके विरुद्ध भी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed