{"_id":"640dd2d4543a2565680b3845","slug":"young-man-physically-abused-nurse-by-promising-marriage-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: प्यार और धोखा; मेट्रीमोनी साइट पर हुई दोस्ती, डॉक्टर बताकर दो साल तक लूटता रहा अस्मत, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: प्यार और धोखा; मेट्रीमोनी साइट पर हुई दोस्ती, डॉक्टर बताकर दो साल तक लूटता रहा अस्मत, गिरफ्तार
Sun, 12 Mar 2023 06:55 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 12 Mar 2023 06:55 PM IST
सार
रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी वार्ड ब्वॉय ने खुद को डॉक्टर बताकर नर्स से दोस्ती की। इसके बाद शादी करने की बात कहकर दो साल तक उससे संबंध बनाता रहा। शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी वार्ड ब्वॉय ने खुद को डॉक्टर बताकर नर्स से दोस्ती की। इसके बाद शादी करने की बात कहकर दो साल तक उससे संबंध बनाता रहा। शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
प्यार के जाल में फंसाया
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने एम्स में खुद को डॉक्टर बताकर नर्स से दोस्ती की फिर अपने प्यार में फंसाया। बताया जा रहा है कि आरोपी वार्ड ब्वॉय का काम करता है। उसने पीड़िता से दो साल तक शादी के बहाने दुष्कर्म करता रहा है। पीड़िता प्राइवेट अस्पताल में नर्स है। जब अरोपी के बारे में सच्चाई पता चली तो थाने पहुंची और एफआईआर कराई है। आरोपी से उसकी पहचान शादी डॉट कॉम के जरिए हुई थी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
मामले में अभनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि थाने एक नर्स से दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज हुई थी। आरोपी नीलेश मांडे ने पीड़िता से शादी करने की बात कहकर और खुद को डॉक्टर बताकर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन