{"_id":"6648de6923d9f0801b02071b","slug":"young-man-died-in-road-accident-in-jagdalpur-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार कार, एक युवक की मौके पर मौत; अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार कार, एक युवक की मौके पर मौत; अन्य घायल
Sat, 18 May 2024 10:29 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 18 May 2024 10:29 PM IST
सार
जगदलपुर से बोरिगुमा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी कंटेनर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य घायल हुए हैं।
विज्ञापन
कंटेनर से टकराई कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ सीमा से लगे ओडिसा में शनिवार की रात को एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी कंटेनर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
बोरिगुमा थाना प्रभारी ने बताया कि लगातार क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते शनिवार रात को एक तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़ी एक कंटेनर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सवार घायल हो गए। घटना के संबंध में ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बारिश के चलते शायद कार चालक सड़क के बीच में खड़े कंटेनर को सही रूप से देख नहीं पाया, जिसके कारण ये बड़ी दुर्घटना घटित हुई है।
विज्ञापन