फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   young man attacked elder brother for compassionate appointment

Chhattisgarh: युवक ने बड़े भाई के सिर पर पटका पत्थर, गुप्तांग काटा, अनुकंपा नियुक्ति के लिए भिड़े इंजीनियर

Mon, 12 Dec 2022 05:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 12 Dec 2022 05:15 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि सीमांत नशे का आदि है। उसे नशा मुक्ति केंद्र भी भेजा गया था। इसके बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। यह भी सामने आया है कि वारदात से पहले सीमांत ने अपनी मां से भी विवाद किया था। इसके चलते वह कंचनपुर गांव चली गई थी। दोनों भाइयों की अभी तक शादी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
young man attacked elder brother for compassionate appointment
वारदात के बाद मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दो इंजीनियर भाई शराब के नशे में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ी कि छोटे भाई ने बड़े के सिर पर पत्थर पटक दिया। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरा तो धारदार हथियार से उसका गुप्तांग काट दिया। इस दौरान बड़ा भाई दर्द से तड़पता रहा, लेकिन युवक उसे छोड़कर भाग निकला। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




पिता शासकीय स्कूल में हेडमास्टर थे
जानकारी के मुताबिक, स्टेट बैंक के सामने कुलदीप यादव (30), उसका छोटा भाई सीमांत यादव (26) अपनी मां के साथ रहते हैं। उनके पिता रंजीत यादव की मौत हो चुकी है। वह शासकीय स्कूल में हेडमास्टर थे। उनकी मौत के बाद कुलदीप को अनुकंपा नियुक्ति मिल रही है। दोनों भाइयों ने भोपाल से इंजीनियरिंग की है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई घर में ही शनिवार देर रात को साथ बैठकर शराब पी रहे थे।
विज्ञापन


वारदात के बाद भाग निकला छोटा भाई
इसी दौरान अनुकंपा नियुक्ति को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। आरोप है कि बात इतनी बढ़ी कि छोटे भाई सीमांत ने कुलदीप पर पत्थर से हमला कर दिया। पत्थर लगने से कुलदीप का सिर फूट गया और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद सीमांत किचन से चाकू ले आया और उससे कुलदीप का गुप्तांग काट दिया। कुलदीप दर्द से चिल्ला रहा था। इस पर सीमांत वहां से भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बड़े भाई को बिलासपुर रेफर किया गया
इस बीच शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुलदीप को सक्ती अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। कुलदीप की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी सीमांत की तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। वारदात को लेकर कुलदीप की मां को भी सूचना दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed