फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   World-War 2 soldier's 95 yrs old widow compelled to travel from Bilaspur to Ballia to collect her pension

Chhattisgarh News: पेंशन के लिए दो राज्यों का चक्कर लगाने को मजबूर सैनिक की विधवा, 20 सालों से बिलासपुर से आ रहीं बलिया 

Fri, 20 May 2022 09:38 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 20 May 2022 09:38 AM IST
सार

95 वर्षीय महिला द्वितीय विश्व युद्ध के शहीद सैनिक की पत्नी हैं। पेंशन से उनका गुजारा होता है, लेकिन उन्हें हर बार पेंशन के लिए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से उत्तर प्रदेश के बलिया आना पड़ता है।

विज्ञापन
World-War 2 soldier's 95 yrs old widow compelled to travel from Bilaspur to Ballia to collect her pension
पेंशन के लिए बिलासपुर से बलिया आने को मजबूर वृद्ध महिला - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से ऐसी खबर सामने आई है जो सरकारी कमियों की कलई खोलती है। यहां 20 साल से एक सैनिक की 95 साल की विधवा पत्नी अपनी पेंशन के लिए दो राज्यों का चक्कर लगाने को मजबूर है। वह हर बार बिलासपुर से बलिया आती हैं। मामला सामने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, 95 वर्षीय महिला द्वितीय विश्व युद्ध के शहीद सैनिक की पत्नी हैं। पेंशन से उनका गुजारा होता है, लेकिन उन्हें हर बार पेंशन के लिए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से उत्तर प्रदेश के बलिया आना पड़ता है। महिला के बेटे का कहना है कि वह कई बार अधिकारियों के सामने अपनी समस्या को रख चुके हैं। उनकी मांग है कि पेंशन बिलासपुर में ही मिले, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। 
विज्ञापन


अधिकारियों में मचा हड़कंप 
मामला सामने आने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। अब सैनिक कल्याण बोर्ड के जिला अधिकारी कुलदीप सहगल ने बताया कि महिला को नियमित तौर पर यह साबित करना पड़ता है कि वह जीवित हैं। हालांकि, उन्हें हर छह महीने में बलिया जाने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत को बोर्ड के अधिकारियों के पास भेजा गया है। सुनिश्चित किया जाएगा कि उन्हें बिलासपुर में ही पेंशन मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed