फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   world largest envelope made in chhattisgarh

विश्व का सबसे बड़ा लिफाफा बना छत्तीसगढ़ में

Mon, 04 Mar 2013 12:41 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
रायपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 04 Mar 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
world largest envelope made in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में दो युवकों ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिससे राज्य का नाम पूरे विश्व में गौरान्वित हो गया है। राजधानी रांची के दो युवकों ने अपने अथक प्रयासों से विश्व का सबसे बड़ा लिफाफा बनाया है।

विज्ञापन


दुनिया के सारे रिकॉर्ड तोड़कर सबसे बड़े लिफाफे का यह रिकॉर्ड अब छत्तीसगढ़ के नाम है। इससे पहले यह रिकॉर्ड अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नाम था, जिसने 11.3 मीटर लंबा और 7.61 मीटर चौड़ा लिफाफा बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था।
विज्ञापन


वैसे तो आमतौर हम ऐसे लिफाफा का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें ए-4 साइज का पेपर आ सके लेकिन यह लिफाफे इससे कहीं ज्यादा बड़ा है। इस लिफाफ की लंबाई 73 फीट है और चौड़ाई 36 फीट सात इंच है। शहर के भानु प्रताप सिंह और आदित्य प्रताप सिंह ने ऐसा विशाल लिफाफा तैयार कर गिनीज बुक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लिफाफे को 25 घंटों में बनाया गया है और इसे बनाने में 150 फीट वाले कागज के 13 रोल का उपयोग किया गया है। इस पर बस्तर आर्ट भी बनाया गया है। रांची के 36 सिटी मॉल में इस लिफाफे की प्रदर्शनी को देखने के लिये लोगों में बेहद उत्सुकता दिखाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed