{"_id":"66b9d9dcc809da7f8b0396c4","slug":"worker-hand-was-chopped-off-while-putting-spices-in-the-mixer-machine-in-jagdalpur-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: मिक्सर मशीन में मसाला डालने के दौरान मजदूर का कटा हाथ, अस्पताल में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: मिक्सर मशीन में मसाला डालने के दौरान मजदूर का कटा हाथ, अस्पताल में चल रहा इलाज
Mon, 12 Aug 2024 03:16 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:16 PM IST
सार
जगदलपुर जिले में मिक्सर मशीन में मसाला डालने के दौरान एक मजदूर का हाथ कट गया। मजदूर को घायल स्थित में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मजदूर का कटा हाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मेटावाडा खासपारा में सोमवार की सुबह एक नवनिर्मित मकान बनाने के लिए मजदूरों को लाया गया था। यहां एक मजदूर ने जैसे ही मिक्सर मशीन में मसाला डालने की कोशिश की तो उसका हाथ ही कट गया। घटना के बाद मौके में हड़कंप मच गया। घायल को डायल 112 की मदद से महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पीड़ित फुलमन कश्यप (28) पुत्र सोनूराम कश्यप निवासी मेटावाड़ा खासपारा अपने पड़ोस के अजय कश्यप के नवनिर्मित मकान पर ढलाई का काम चल रहा था, जिसमें घर ढलाई के लिए मिक्सर मशीन भी मंगवाया गई थी। काम करने के दौरान मिक्सर मशीन में मसाला बनाते वक्त सीमेंट डाल रहा था और मशीन चालू स्थिति में होने से पीड़ित का हाथ मिक्सर मशीन में फंस गया और कट कर अलग हो गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। इलाज के लिए डायल 112 की मदद ली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि पीड़ित का दाहिना हाथ कोहनी से अलग हो गया था। पीड़ित फूलमन कश्यप को बगैर देरी किये परिजनों के साथ उपचार के लिए डायल 112 गाड़ी में बैठाकर शासकीय महारानी अस्पताल जगदलपुर लेकर गए।
विज्ञापन