{"_id":"63a1954d168e4b312d749d95","slug":"worker-dies-of-electrocution-in-jaggery-factory-in-kabirdham","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: फैक्ट्री में मजदूर की करंट से मौत, ट्रक से भूसा खाली करने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: फैक्ट्री में मजदूर की करंट से मौत, ट्रक से भूसा खाली करने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया
Tue, 20 Dec 2022 04:28 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 20 Dec 2022 04:28 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि शोर सुनकर आसपास के लोगों ने देखा, लेकिन कोई बचाने की हिम्मत नहीं कर सका। इस दौरान लोग वहां खड़े होकर मोबाइल से वीडियो जरूर बनाते रहे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जावेद के परिजनों को सूचना दी गई है। इसमें लापरवाही किसकी है, इस आधार पर जांच जारी है।
विज्ञापन
करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) जिले में मंगलवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक ट्रक में भरे भूसे को निकाल रहा था। इसी दौरान ऊपर से गए हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना पांडातराई थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश निवासी जावेद (24) प्रताभपुर स्थित गुड़ फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह मंगलवार सुबह भूसा लेकर आए ट्रक को खाली करने के लिए उस पर चढ़ गया। ट्रक के ऊपर से ही हाईटेंशन तार गया हुआ था। भूसा उतारते समय जावेद करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शोर सुनकर आसपास के लोगों ने देखा, लेकिन कोई बचाने की हिम्मत नहीं कर सका। इस दौरान लोग वहां खड़े होकर मोबाइल से वीडियो जरूर बनाते रहे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जावेद के परिजनों को सूचना दी गई है। इसमें लापरवाही किसकी है, इस आधार पर जांच जारी है।
विज्ञापन