फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   worker died after stopper fell on his head in Bhilai Steel Plant

Bhilai Steel Plant: काम कर रहे मजदूर के सिर पर गिरा स्टॉपर, अस्पताल में श्रमिक बसंत कुमार की मौत

Thu, 10 Oct 2024 01:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: श्याम जी. Updated Thu, 10 Oct 2024 01:26 PM IST
सार

भिलाई स्टील प्लांट में सिर के ऊपर स्टॉपर गिरने से मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
worker died after stopper fell on his head in Bhilai Steel Plant
भिलाई स्टील प्लांट में श्रमिक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिलाई स्टील प्लांट में हादसे में एक ठेका मजदूर की मौत हो गई। मजदूर के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है। मजदूर के शव को भिलाई सेक्टर-9 अस्पताल की मर्चुरी में रखा जाएगा। भिलाई भट्टी पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


घटना स्टील मेल्टिंग शॉप तीन की बताई जा रही है। यहां ठेका मजदूर बसंत कुमार कुर्रे हादसे का शिकार हो गए। एसएमएस-3 में क्रेन नंबर 31 ने क्रेन नंबर 29 को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुरक्षा के लिए लगा स्टॉपर टूट गया। स्टॉपर टूटकर नीचे खड़े मजदूर बसंत के सिर के ऊपर गिर गया। सिर पर स्टॉपर गिरने से बसंत का घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मजदूर को प्लांट के मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


भिलाई भट्टी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि एसएमएस-3 में मजदूर के ऊपर स्टॉपर गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना बीएसपी के अधिकारियों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भिजवाकर घटनास्थल को सील कर दिया है। साथ ही आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed