फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Women were cheated by opening accounts in the name of providing sewing machines and employment in Raipur

महिलाएं सावधान!: महिलाओं को सिलाई मशीन दिलवाने और रोजगार के नाम पर खाता खुलवाकर ठगी, ऐसे हुआ मामले का पर्दाफाश

Fri, 06 Sep 2024 01:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 06 Sep 2024 01:46 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में महिलाओं को रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। ठग रोजगार दिलाने के नाम पर पहले महिलाओं के नाम पर खाता खुलवाएं, इसके बाद लाखों रुपये का लेन-देन किया गया।

विज्ञापन
Women were cheated by opening accounts in the name of providing sewing machines and employment in Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में महिलाओं को रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। ठग रोजगार दिलाने के नाम पर पहले महिलाओं के नाम पर खाता खुलवाएं, इसके बाद लाखों रुपये का लेन-देन किया गया। दरअसल, कॉलोनी की महिलाओं को घर बैठे सिलाई मशीन, आचार पैकिंग जैसे कई काम की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरा होने के बाद रोजगार का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए महिलाओं से फॉर्म भरवाए। साथ ही रजिस्ट्रेशन के नाम पर 100-100 रुपये लिया गया। पूरा मामला पुराना बस्ती थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


ठग ने महिलाओं को उनके नाम पर खाता खोलवाकर पास बुक, एटीएम जैसे सभी दस्तावेज अपने पास रख लिए। इसके बाद उन खातों से पैसों का लेनदेन किया गया। इस मामले को लेकर ठगी का अहसास होने पर महिलाओं से थाना पहुंचकर शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि शोभा ठाकुर नाम की महिला उनकी कॉलोनी में आई और खुद को नारी शक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष बताई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शोभा ठाकुर नाम की महिला कॉलोनी की सभी महिलाओं को घर बैठे सिलाई मशीन, आचार पैकिंग जैसे कई काम सिखाएगी। इसके बाद ट्रेनिंग पूरा होने पर रोजगार भी दिया जाएगा। इसे लेकर पहले फॉर्म भरवाए और 100-100 रुपये लिए। फिर बाद में सिम कार्ड के नाम पर 250-250 रुपये ले लिए। सभी महिलाओं के खाता खुलवाकर पासबुक, एटीएम और सिम कार्ड खुद अपने पास रख लिया। इसी तरह से फर्जीवाड़ा कर महिलाओं के खाता से लाखों रुपये की लेनदेन की खबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे मामले को लेकर जब अमर उजाला कि टीम ने पुराना बस्ती थाना के टीआई से बात कि तो उन्होंने बताया कि महिलाओं के शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया। महिलाओं के नाम पर खाता खोलवाकर उसका गलत इस्तेमाल किया गया है। मामले कि जांच जारी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed