{"_id":"6444e10dbf3767e99c0467ef","slug":"women-manas-circles-will-get-mata-kaushalya-ornament-in-chhattisgarh-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण के लिए पहल: मानस मंडलियों की महिलाओं को मिलेगा माता कौशल्या अलंकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण के लिए पहल: मानस मंडलियों की महिलाओं को मिलेगा माता कौशल्या अलंकरण
Sun, 23 Apr 2023 01:11 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 23 Apr 2023 01:11 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ सरकार अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही मानस मंडलियों की महिलाओं को माता कौशल्या अलंकरण देगी। महिला सशक्तिकरण के लिए शासन ने यह विशेष पहल की है। चंदखुरी में आयोजित माता कौशल्या महोत्सव के शुभारंभ पर यह घोषणा संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने की।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ सरकार अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही मानस मंडलियों की महिलाओं को माता कौशल्या अलंकरण देगी। महिला सशक्तिकरण के लिए शासन ने यह विशेष पहल की है। चंदखुरी में आयोजित माता कौशल्या महोत्सव के शुभारंभ पर यह घोषणा संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने की। रिमझिम बारिश के बीच मंत्री ने कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत की। भगत ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारी संस्कृति कला और साहित्य को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा यह भव्य आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने एवं इन्हें आगे बढ़ाने निरंत कार्य कर रही है, जिससे प्रदेश का देश विदेश में मान बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि भारत भर की कला संस्कृति और भक्ति परंपरा की झलक देखने को मिल रही है, जो दर्शकों के लिए हमेशा यादगार रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में मानस मंडलियों के कलाकार बहुत प्रतिभाशाली है और बहुत सुंदर मानस गान करते हैं। शासन ने इनकी प्रतिभा को विस्तृत मंच प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राम-वन-गमन पर्यटन परिपथ का विकास किया जा रहा है। कौशल्या धाम को नया स्वरूप दिया गया है। रामकथा से जुड़ी मानस मंडलियों को प्रोत्साहित किया जाए। इसके लिए मानस प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। संस्कृति विभाग की ओर से चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत मानस मंडलियों को वाद्ययंत्र क्रय किए जाने हेतु कुल 4 हजार 895 मानस मंडलियों को 2 करोड़ 44 लाख 75 हजार रूपए की राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन