फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Women Congress will organize statewide agitation in chhattisgarh

महिला कांग्रेस 3 अक्टूबर को करेगी प्रदेशव्यापी आंदोलन, पुनिया और सुष्मिता देव होंगे शामिल

Sun, 23 Sep 2018 03:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Sun, 23 Sep 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
Women Congress will organize statewide agitation in chhattisgarh
सुष्मिता देव

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस 3 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। इस दौरान हजारों महिला कार्यकर्ता महंगाई, महिला उत्पीड़न, महिला आरक्षण जैसे विषयों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ पैदल मार्च निकालेंगी।

विज्ञापन


महिला कांग्रेस के इस प्रदर्शन की रणनीति प्रभारी महासचिव पीएल पुनिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव और प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने बनाई है। प्रदर्शन का व्यापक असर हो, इसके लिए पूरे प्रदेश से कांग्रेस की महिला जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को इसमें शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर 28 सितंबर को कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में महिला कांग्रेस की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच 3 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन की विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी और जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रदर्शन में महिला सांसद, महिला विधायक, पूर्व महिला सांसद, पूर्व महिला विधायक, पंचायत की महिला पदाधिकारी और नगरीय निकाय की महिला पदाधिकारी शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed