{"_id":"639489d36093b25dab7f5e40","slug":"women-assaulted-on-the-pretext-of-catching-liquor-in-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: गांव में शराब पकड़ने के बहाने महिलाओं से मारपीट, आबकारी कर्मचारियों पर वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: गांव में शराब पकड़ने के बहाने महिलाओं से मारपीट, आबकारी कर्मचारियों पर वसूली का आरोप
Sat, 10 Dec 2022 07:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 10 Dec 2022 07:22 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कोरबा गांव में अवैध शराब की सूचना पर आबकारी कर्मचारी गए, पर शराब नहीं मिली। गांव की महिलाओं ने कर्मचारियों के ऊपर मारपीट और वसूली के आरोप लगाए।
विज्ञापन
आबकारी कर्मचारियों की शिकायत करने गई महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर गोढ़ी गांव में रहने वाली महिलाओं ने आबकारी विभाग के कर्मचारियों पर अवैध महुआ शराब की सूचना के नाम पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों को मौके से शराब नहीं मिली। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि शराब की सूचना के नाम पर कर्मचारियों ने उनसे मारपीट की। महिलाओं ने कोरबा पहुंचकर प्रशासन से आबकारी टीम के द्वारा वसूली करने की शिकायत भी की।
विज्ञापन
गोढ़ी गांव में इस घटनाक्रम से आदिवासी समुदाय में काफी नाराजगी है। पीड़ित महिलाएं ट्रैक्टर की सवारी कर कोरबा पहुचीं। मारपीट की शिकार 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि वह घर पर अकेली थी, तब आबकारी कर्मचारियों ने मारपीट की। किशोरी के साथ मारपीट होते देख गांव की महिला राजीन बाई बचाने पहुंची, तो उसे भी कर्मचारियों ने पीटा। राजीन बाई ने बताया कि एक चार पहिया वाहन में 5 लोग सवार थे, जिसमें तीन पुलिसकर्मी और दो सिविल ड्रेस में थे। सभी ने गुंडागर्दी दिखाते हुए मारपीट की। जब गांव वालों ने इसका विरोध किया, तो सभी मौका देख भाग गए।
विज्ञापन
इसके बाद सभी ग्रामीण एकत्रित हुए और उन्होंने पुलिस और प्रशासन से शिकायत करने का निर्णय लिया। महिलाएं ट्रैक्टर में सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां छुट्टी का दिन होने के कारण रामपुर चौकी पुलिस में इसकी शिकायत की।महिलाओं ने पूरे मामले की जानकारी प्रशासन को दी। गांव वालों ने अवैध शराब के नाम पर नियमित वसूली करने पर रोक लगाने की मांग की। मामले में सहायक आयुक्त आबकारी अधिकारी जी एस पैकरा ने बताया कि ग्रामीणों ने फोन कर घटना क्रम की जानकारी दी है, लिखित शिकायत अब तक नही आई है। शिकायत आने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन