फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman thrashed man who was running away after snatching girl child in Korba

मां ने लड़कर बचाई जान: हाथ से बच्ची को छीनकर भाग रहा था शख्स, महिला ने ऐसे छुड़ाया

Wed, 23 Aug 2023 09:33 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 23 Aug 2023 09:33 AM IST
सार

कोरबा में मां के हाथ से बच्ची को छीनकर भाग रहे एक शख्स की लोगों ने पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 
 

विज्ञापन
Woman thrashed man who was running away after snatching girl child in Korba
बच्चा छीनने वाला शख्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के सीतामढ़ी इलाके में मां के हाथ से बच्ची को छीनकर भाग रहे एक शख्स की लोगों ने पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों का कहना है कि संबंधित व्यक्ति पागलपन का प्रदर्शन कर रहा था, लेकिन उसके इरादे बिल्कुल बच्चा चोरी करने वाले गिरोह जैसे थे। दूसरी ओर कोतवाली पुलिस का दावा है कि जिसे चोर बताया जा रहा है, उसकी मानसिक स्थिति बेहतर नहीं है। इसलिए पुलिस उसे समझाइश दे रही है।

विज्ञापन


पूरा मामला कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में आने वाले सीतामढ़ी सरकारी अतिथि गृह के पास का है। यहां देवकुमारी महंत अपनी ढाई साल की बेटी श्रेया को लेकर मां के घर जा रही थी। वे दोनों पैदल थे। इसी दौरान रास्ते से एक व्यक्ति उनके बेहद करीब पहुंचा और श्रेया को छीनने की कोशिश करने लगा। उसका रवैया बच्चा चोरी करने वाले गैंग के जैसा था। किसी तरह देव कुमारी ने अपने बच्चे की रक्षा की और उस युवक के हाथों से बच्चे को लिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद इसकी सूचना डायल 112 को दी। 
विज्ञापन


प्रीतम चौहान की सूचना पर डायल 112 की टीम यहां पहुंची और संबंधित व्यक्ति को लेकर थाने चली गई। प्रीतम ने बताया कि यह व्यक्ति कभी खुद को झारखंड तो कभी बिहार का निवासी बता रहा था। उसके पास से जो सामान मिले हैं, उसे लेकर हम सभी को काफी संदेह हो रहा है। इस घटना से इलाके में डर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है, उसका मुलायजा कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। गौरतलब है कि पांच दिन पहले ही कोरबा के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के महिला वार्ड से चार महीने के बच्चे की चोरी हो गई थी। इस मामले में खोजबीन के साथ पौड़ी विकासखंड के लाद गांव से एक महिला के कब्जे से बच्चे को बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed