फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman murdered for dowry in Balrampur Ramanujganj

दहेज के लिए हत्या: पांच लाख की नगदी और दो लाख का सामान लेकर भी न भरा पेट, पत्नी को मारकर कुएं में फेंका

Wed, 15 May 2024 08:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: श्याम जी. Updated Wed, 15 May 2024 08:52 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में एक नवविवाहित का कुएं में शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा ससुराल वालों ने दहेज के लिए महिला की हत्या की है। हालांकि पुलिस बारीकी से मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Woman murdered for dowry in Balrampur Ramanujganj
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत चेरा में नवविवाहित का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला। सिर में गंभीर चोट के निशान थे। विवाहिता के मायके के लोगों ने बेटी को दहेज के लिए मारकर कुएं में डालने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद जब विवाहिता के मायके वाले आए तो गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। विवाहिता के मायके वालों का आक्रोश देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर बुलाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पूजा यादव की शादी चेरा गांव में रहने वाले आशीष यादव के साथ 2 मई 2023 को हुई थी। शादी में मायके वालों ने दहेज में पांच लाख रुपये नगद और दो लाख का सामान दिया था। इसके बाद भी पति दहेज को लेकर पूजा को प्रताड़ित करता था। तंग आकर मायके वालों ने 55 हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से आशीष के मोबाइल पर 7 फरवरी भेज दिए। 
विज्ञापन


इसके बाद भी लालच कम नहीं हुआ और वह रुपये मांगता रहा। मायके वालों ने आरोप लगाया कि 14 मई क रात 11:30 बजे के करीब मायके वालों ने पति आशीष यादव ससुर जयप्रकाश यादव, रीता यादव, मनीष यादव और नितेश यादव ने पूजा के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई मौत होने के बाद शव को कुएं में डाल दिया। मायके वालों को जब खबर हुई तो वे झारखंड ग्राम लवालीकला सुबह 8 बजे के करीब पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 1 बजे के करीब शव को कुएं से निकाला गया। डिंडो चौकी में पूरा मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से विवाहिता का पति और ससुर फरार है। वहीं, ससुराल वालों ने मायके वालों को सूचना दी थी कि लड़की रात में 12 बजे लड़के के साथ भाग गई। इसके बाद सुबह सात बजे के करीब मायके वालों ने अपने परिचित महेंद्र गुप्ता को उनके घर में भेजा। इसके बाद महेंद्र गुप्ता को शक हुआ तो वह कुएं की तरफ गए तो कुएं में लड़की के फेंके जाने का खुलासा हुआ।


बताया जा रहा है कि रात 11:30 बजे के करीब मारपीट कर सिर पर गंभीर वार कर दिया, जिससे काफी खून निकाला और पूजा की मृत्यु हो गई। ससुराल वालों ने शव को कुएं में फेंक दिया। वहीं, घटना को छुपाने के लिए पूरे घर में इत्र का स्प्रे कर दिया गया था। डिंडो चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का नजर आ रहा है, जो जांच में स्पष्ट होगा। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed