{"_id":"632e3cf6dd52c064f644d3ba","slug":"woman-killed-by-elephant-in-surguja-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh : सरगुजा में हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला, फसल की कर रही थी रखवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh : सरगुजा में हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला, फसल की कर रही थी रखवाली
Sat, 24 Sep 2022 04:40 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोरबा
पीटीआई, कोरबा
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 24 Sep 2022 04:40 AM IST
सार
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हाथियों का झुंड इलाके में घूम रहा है और ग्रामीणों को खुले में न सोने और जंगल में काम न करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शुक्रवार को 45 वर्षीय एक महिला को हाथी ने कुचल कर मार डाला। इस मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि यह घटना अंबिकापुर वन क्षेत्र के भाकुड़ा गांव में उस समय हुई जब पीड़िता गुड्डी और उसका पति बगल के खेत में बोई गई मक्का की फसल की रखवाली करने के लिए अपने घर के बाहर सो रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हाथियों का झुंड इलाके में घूम रहा है और ग्रामीणों को खुले में न सोने और जंगल में काम न करने की सलाह दी गई है। गुरुवार की रात, एक हाथी ने महिला को कुचल दिया, जबकि उसका पति भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि मृतक के परिजनों को तत्काल 25,000 रुपये की सहायता दी गई। शेष 5.75 लाख रुपये का मुआवजा औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दिया जाएगा। वन विभाग की एक टीम झुंड की आवाजाही पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, सूरजपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, बलरामपुर और कांकेर जैसे जिलों में मानव और हाथी के बीच संघर्ष होता रहता है। वन विभाग के मुताबिक पिछले तीन साल में राज्य में हाथियों के हमले में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।