{"_id":"64cb924a66f6dfb55f075a86","slug":"woman-dead-body-found-in-drain-in-jagdalpur-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur News : नाले में उतराता मिला महिला का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur News : नाले में उतराता मिला महिला का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
Thu, 03 Aug 2023 05:11 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 03 Aug 2023 05:11 PM IST
सार
जगदलपुर में एक महिला का शव नाले में उतराता हुआ मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परपा थाना क्षेत्र के भडीसगांव में गुरुवार को एक महिला का नाले में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
परपा थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि भडीसगांव के नाले में आज सुबह गांव के लोगों ने एक शव को पानी में उतराते हुए देखा। शव को उतराता हुआ देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि शव एक सप्ताह पुराना है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है। उसकी फोटो को सभी थानों में भेजा गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शव मारेगा की तरफ से उतराते हुए आया है।
विज्ञापन