फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman and her daughter go missing from train

Surajpur: महिला और उसकी सात वर्षीय बेटी ट्रेन से हुई लापता, चार दिन के बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

Thu, 01 Feb 2024 08:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 01 Feb 2024 08:25 AM IST
सार

महिला के भाई के मोबाइल पर महिला के मोबाइल से मैसेज आने की भी खबर है, जिसमें महिला के द्वारा घर नहीं लौटने की बात कही गई है। इसके बाद से महिला का मोबाइल बंद रहा है। ऐसे में परिजन किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं।

विज्ञापन
Woman and her daughter go missing from train
Surajpur News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन में भिलाई पॉवर हाउस स्टेशन से बैकुंठपुर स्टेशन तक सफर करने निकली 35 वर्षीय महिला व उसकी सात वर्षीय बेटी रहस्यमय ढंग से लापता हो हो गईं। चार दिन बाद भी मां-बेटी का कोई पता नहीं लग सका है।

विज्ञापन


उधर, महिला भाई के मोबाइल पर महिला के मोबाइल से मैसेज आने की भी खबर है, जिसमें महिला के द्वारा घर नहीं लौटने की बात कही गई है। इसके बाद से महिला का मोबाइल बंद रहा है। ऐसे में परिजन किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। परिजन ने मामले की शिकायत भिलाई समेत चिरमिरी थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि चिरमिरी गोदरीपारा निवासी 35 वर्षीय महिला गुडिय़ा पति गौतम मालाकार पिछले दिनों अपनी सात वर्षीय मासूम बेटी के साथ मायके भिलाई गई थी। 28 जनवरी को दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन से वह बेटी के साथ वापस घर लौट रही थी, उसने दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन में बैकुंठपुर तक रिजर्वेशन कराया था। रिजर्वेशन में उसे एस फाइव बोगी में 34 नंबर की मिडिल बर्थ मिली थी। बैकुंठपुर से उसे बस से चिरमिरी जाना था। लेकिन महिला अपनी मासूम बेटी के साथ घर नहीं पहुंची है। जिसके बाद से महिला व बच्ची की कोई खबर नही मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना के आज चार दिन बीतने के बाद भी महिला व बच्ची का कोई पता नहीं चलने और उनका लगातार मोबाइल बंद होने से परिजन काफी परेशान हैं। मामले की शिकायत भिलाई समेत चिरमिरी पुलिस व आरपीएफ से की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed