फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   will take broom, if sonia gandhi says: mahant

सोनियाजी के कहने पर झाड़ू लगाने को तैयार हैं ये नेताजी

Tue, 18 Jun 2013 01:30 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 18 Jun 2013 01:30 PM IST
विज्ञापन
will take broom, if sonia gandhi says: mahant
देश की राजनीति में चापलूसी की क्या अहमियत है, इस बारे में हम सभी को पता है। लेकिन आम तौर पर नेता सार्वजनिक स्तर पर इस तरह की बातें करने से बचते हैं। लेकिन सभी ऐसे नहीं हैं।
विज्ञापन


सियासी चापलूसी का नया उदाहरण देते हुए केंद्रीय कृषि एवं खाद्य संस्करण राज्य मंत्री डॉ. चरणदास महंत ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कहने पर वह झाड़ू भी लगा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'अगर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मुझसे झाड़ू लेकर छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस का दफ्तर साफ करने के लिए कहेंगी, तो मैं वह भी करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए डॉ. महंत इन सवालों का जवाब दे रहे थे कि क्या वह केंद्रीय राज्य मंत्री रहते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से न्याय कर सकते हैं।


महंत ने कहा कि सोनिया गांधी ने उन्हें प्रदेश की कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि वह नंदकुमार पटेल के काम को आगे बढ़ा सकें।

बस्तर जिले में हुए माओवादी हमले में पटेल और अन्य नेताओं मारे गए थे। महंत छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के इकलौते सांसद है और दो साल पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed