फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   wild elephants attacked and killed truck driver in raigarh chhattisgarh

रायगढ़: जंगली हाथियों ने ट्रक ड्राइवर को कुचलकर मार डाला 

Mon, 12 Aug 2019 07:05 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 12 Aug 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
wild elephants attacked and killed truck driver in raigarh chhattisgarh
हाथी का हमला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों ने एक ट्रक चालक को कुचलकर मार डाला। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के वन मंडल अधिकारी प्रणय मिश्रा ने बताया कि जिले के छाल क्षेत्र में आज तड़के जंगली हाथियों ने एक ट्रक चालक को कुचलकर मार डाला है। मिश्रा ने बताया कि धरमजयगढ़ क्षेत्र के छाल वन परिक्षेत्र के अंतर्गत घरघोड़ा मुख्य मार्ग पर बीती रात एक हाईवे ट्रक खराब हो गया था जिसके बाद ट्रक चालक ट्रक के भीतर केबिन में ही सो गया था।

विज्ञापन


आज तड़के जब जंगली हाथियों का दल वहां से गुजरा तब उन्होंने ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब इस घटना से डरकर ट्रक चालक वहां से भागने लगा तब हाथियों ने उसे कुचलकर मार डाला।
विज्ञापन


ट्रक चालक की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के निवासी सनोज राम के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वन अमला घटनास्थल पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। उन्होंने बताया कि मृतक सनोज राम अन्य राज्य का निवासी है। परिजनों के आने के बाद ही तत्कालिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed