फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   wife was burnt with petrol because she did not have a son

Surajpur: जल्लाद पति की करतूत, बेटा नहीं होने पर पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया, जिंदगी और मौत से जूझ रही महिला

Sun, 01 Oct 2023 03:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 01 Oct 2023 03:42 PM IST
सार

पीड़िता ने तहसीलदार को बयान देते हुए बताया कि उसकी दो बेटी है और बेटा नहीं होने की वजह से पति और ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। 

विज्ञापन
wife was burnt with petrol because she did not have a son
पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला आग लगने से पूरी तरह झुलस गई। जहां महिला के परिजनों ने पति पर पेट्रोल डालकर से जलाए जाने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला की आग लगने से जलने की जानकारी मिली। 

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही परिजनों के द्वारा तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों के मुताबिक उक्त महिला का 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा जल चुका है। वहीं डॉक्टरों के द्वारा उसके बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भेज दिया गया है। वहीं मामले की जानकारी पर तहसीलदार सूरजपुर पीड़िता का बयान लेने पहुंचे। जहां पीड़िता ने तहसीलदार को बयान देते हुए बताया कि उसकी दो बेटी है और बेटा नहीं होने की वजह से पति और ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। 

विज्ञापन

 

ऐसे में आज सुबह पति से विवाद होने के बाद पति ने पेट्रोल डालकर आग लगा दिया है। इस दौरान घटना के समय सास भी वहां मौजूद थी। फिलहाल तहसीलदार ने महिला के परिजनों को जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed