फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Wife murdered in front of daughter mother side releases video in Jashpur

Jashpur: बेटी के सामने किया पत्नी का कत्ल, मायके पक्ष ने जारी किया वीडियो, बच्ची दे रही गवाही

Sat, 21 Oct 2023 08:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 21 Oct 2023 08:07 PM IST
सार

कुनकुरी पुलिस इस घटना को गम्भीरता से लेते हुए हर पहलुओं की जांच कर रही है। थाना प्रभारी सुनील सिन्हा ने बताया कि मृतिका का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों ने किया है। मृतिका के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Wife murdered in front of daughter mother side releases video in Jashpur
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें पति ने पत्नी को बेटी के सामने ही मार डाला। इसको लेकर मृतका के मायकेवालों ने दो वीडियो भी वायरल किये हैं जिसमें बच्ची घटना के बारे में बता रही है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मामला कुनकुरी शहर का है।

विज्ञापन


दरअसल,घटना 19, 20 अक्तूबर की रात की है जिसमें शिव मंदिर रोड पर रहने वाले अंकित गुप्ता अपनी पत्नी मोनिका गुप्ता को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गया था, जहां चिकित्सकों ने मोनिका गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। मोनिका की मृत्यु काफी पहले हो गई थी और शरीर अकड़ गया था। खबर पाकर मृतिका के मायकेवाले झारखण्ड के लातेहार महुआडाँड़ गांव से कुनकुरी पहुंचे और अपने दामाद पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाने लगे। वहीं मृतक के ससुर मनोज गुप्ता ने दो वीडियो वायरल किया जिसमें मृतिका की तीन साल की बेटी बता रही है कि किस तरह घटना हुई। 

विज्ञापन

 

कुनकुरी पुलिस इस घटना को गम्भीरता से लेते हुए हर पहलुओं की जांच कर रही है। थाना प्रभारी सुनील सिन्हा ने बताया कि मृतिका का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों ने किया है। मृतिका के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है। मृतिका के पति के खिलाफ कोई भी तथ्य आने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed