फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   wife killed her husband due to doubt about his character in Gaurela Pendra Marwahi

बर्दाश्त न कर सकी अपमान: चरित्र को लेकर पति करता था शंका, आए-दिन होता विवाद; पत्नी ने सोते वक्त कर दी हत्या

Mon, 17 Feb 2025 08:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Mon, 17 Feb 2025 08:47 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में एक पत्नी ने चरित्र शंका से परेशान होकर अपने पति की हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 
 

विज्ञापन
wife killed her husband due to doubt about his character in Gaurela Pendra Marwahi
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मरवाही थाना क्षेत्र में टंगिया से हमला कर पत्नी ने पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि चरित्र शंका को लेकर पति आए दिन पत्नी से विवाद करते था। इसी से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया है। हत्या करने के बाद महिला खुद ही अपने बेटे को पूरी जानकारी दी। इसके बाद थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मरवाही थाना क्षेत्र के बघररा गांव के मटियाटोला में रहने वाले घोरे लाल पूरी और उसकी पत्नी वेदकुंवर पूरी का आए दिन विवाद होता रहता था। पति घोरे लाल हमेशा पत्नी वेदकुंवर पर उसके चरित्र शंका करता था। घटना के दिन घर के पास रहने वाले घनी राम के घर छठी का कार्यक्रम हो रहा था। दोनों पति-पत्नी शामिल हुए और वापस अपने घर आ गए। इसके बाद पति घोरे लाल और पत्नी वेदकुंवर का फिर एक बार जमकर विवाद हुआ।
विज्ञापन


धनीराम के घर आए मेहमानों के साथ पत्नी वेदकुंवर के संबंध होने को घोरे लाल शक करने लगा। कुछ देर हुए विवाद के बाद पति घोरे लाल घर में सो गया। इसी दौरान नाराज पत्नी ने घर में रखे टांगिया से पति घोरेलाल के गले में दो बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पति को मारकर पत्नी घर के सामने जाकर रो रही थी। उसका बेटा राजकुमार पूरी घर पहुंचा तो मां ने घटना की जानकारी दी। बेटे ने घर के अंदर जाकर देखा तो पिता घोरे लाल मृत अवस्था मे पड़ा हुआ था। इसके बाद बेटे ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और मां को लेकर मरवाही थाने पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में आरोपी पत्नी ने पति घोरेलाल की हत्या किए जाने का जुर्म कबूल कर लिया गया। फिलहाल मरवाही पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस अधिकारी की मानें तो चरित्र शंका से परेशान होकर पत्नी ने घर में सो रहे पति की हत्या की। आए दिन पति के द्वारा चरित्र शंका से पत्नी परेशान थी। पति किसी से बात नहीं करने देता था, जिससे परेशान होकर यह कदम उठाया और खुद ही थाने आकर इसकी सूचना दी। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed