फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Wife accused to husband of harassment for conversion in durg chhattisgarh

कार्रवाई: पत्नी ने लगाया धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, पति समेत तीन लोग गिरफ्तार

Thu, 02 Sep 2021 03:22 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 02 Sep 2021 03:22 PM IST
सार

नेहा गुप्ता और मोहम्मद अकबर पिछले साल एक दिसंबर 2020 को बगैर किसी सूचना के अपने घर से लापता हो गए थे। नेहा के परिजनों ने छावनी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन तीन माह बाद नेहा और अकबर भिलाई लौट गए। उन्होंने छावनी थाने में बताया कि दोनों ने शादी कर ली है। 

विज्ञापन
Wife accused to husband of harassment for conversion in durg chhattisgarh
धर्म परिवर्तन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक महिला ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले उन्हें जबरन धर्म परिवर्तन कराना चाहते हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में दो आरोपी फरार हैं। पुलिस ने बताया कि छावनी थाने इलाके की रहने वाली नेहा गुप्ता अपने पति अकबर पर कलकता में जबरन धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने और गोमांस खिलाने और अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाया। साथ ही ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन


दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि भिलाई शहर के छावनी थाना क्षेत्र निवासी नेहा गुप्ता (21) ने पति मोहम्मद अकबर (25), ससुर मरगुब, देवर मकबूल और सास एवं देवरानी पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने और दहेज की मांग करने का आरोप लगाया। नेहा ने पति अकबर पर कुकर्म करने का भी आरोप लगाया है। नेहा की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पिछले साल मुस्लिम रीति रिवाज से दोनों ने शादी की थी 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिली है कि छावनी थाना क्षेत्र निवासी नेहा गुप्ता और मोहम्मद अकबर पिछले साल एक दिसंबर 2020 को बगैर किसी सूचना के अपने घर से लापता हो गए थे। नेहा के लापता होने के बाद उसके परिजनों ने छावनी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि घटना के तीन माह बाद फरवरी 2021 में नेहा और अकबर भिलाई लौट गए। उन्होंने छावनी थाने में बताया कि दोनों ने शादी कर ली है। अकबर ने बताया कि दोनों दिसंबर 2020 में दिल्ली होते हुए कोलकाता अपनी बहन के घर पहुंचे थे और वहां मुस्लिम रीति रिवाज से दोनों ने शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed