फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Why Chhattisgarh Congress gave Oppertunity Rajaya Sabha Ticket To Outsider Candidate Incharge, Pl Punia Gave Answer

Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ से यूपी-बिहार के नेताओं को क्यों मिला मौका? सीएम बघेल ने दिया जवाब

Wed, 01 Jun 2022 09:18 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 01 Jun 2022 09:18 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस यूपी और बिहार के नेताओं को राज्यसभा भेज रही है। इसे लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है।

विज्ञापन
Why Chhattisgarh Congress gave Oppertunity Rajaya Sabha Ticket To Outsider Candidate Incharge, Pl Punia Gave Answer
भूपेश बघेल - फोटो : Social media

विस्तार

कांग्रेस उम्मीदवार राजीव शुक्ला और रंजीता रंजन ने मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी वहां मौजूद रहे। नामांकन के बाद जब बघेल से पूछा गया कि छत्तीसगढ़ में बाहरी को मौका क्यों? इसपर उन्होंने पार्टी का बचाव करते हुए कहा कि इस तरह के फैसले तो सभी दल में लिए जाते हैं। हमारे यहां नया है क्या? उन्होंने कहा कि  शुक्ला और रंजन को संसदीय अनुभव है इसलिए उन्हें यह मौका दिया जा रहा है। वहीं इस मामले पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की परंपरा रही है कि यहां जो लोग चुनकर जाएंगे, वह सदन में छत्तीसगढ़ की बात ही उठाएंगे। पीएल पुनिया ने कहा कि यहां के बहुत सारे लोगों को अपेक्षाएं थीं लेकिन पार्टी की यह हमेशा परंपरा रही है और हकीकत भी रही है कि राज्यसभा में कौन चुनाव लड़ेगा? इसका निर्णय कांग्रेस प्रेसिडेंट की तरफ से तय की जाती है। वहीं, छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ छल के आरोप पर पीएल पुनिया ने कहा कि भाजपा को जो कहना है, वह कहेगी। उन्होंने कहा कि यहां से जो राज्यसभा जाएंगे, वह मजबूती के साथ छत्तीसगढ़ की बात करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा ने बघेल पर निशाना साधा था 
इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं आखिर क्या वजह है कि उन्हें कृषि विश्वविद्यालय में तो छत्तीसगढ़िया कुलपति चाहिए होता है लेकिन छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ का राज्यसभा सांसद नहीं चाहिए होता। पिछली बार केटीएस तुलसी को वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा की जगह राज्यसभा भेज दिया गया। इस बार भी भाजपा ने लगातार कहा कि छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में यहां के लोगों को ही भेजना चाहिए तब कांग्रेस कह रही थी कि भाजपा को इस बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसी भी मामले में भारतीय जनता पार्टी और छत्तीसगढ़ का एक-एक नागरिक बोलने का पूरा अधिकार रखता है।
विज्ञापन


अमित जोगी की कांग्रेस विधायकों से वोट न करने की अपील
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की दोनों राज्यसभा सीटों पर बाहरी प्रत्याशियों को थोपना कांग्रेस की दूषित सोच का परिणाम है। कांग्रेस आलाकमान ने छत्तीसगढ़ के योग्य कांग्रेसी नेताओं को मौका न देकर उन्हें नीचा दिखाया है और छत्तीसगढ़ का अपमान किया है। अमित जोगी ने कांग्रेस विधायकों से कहा है कि छत्तीसगढ़ के सम्मान के लिए वे 10 जून को दोनों प्रत्याशियों के लिए मतदान ही न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed