{"_id":"f62ea4eb7d8b40303b9ae5acdac621d0","slug":"where-chhattisgarh-government-congress-leaders-were-attacked-says-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जनसंहार के समय कहां थी सरकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जनसंहार के समय कहां थी सरकार'
एजेंसी/जगदलपुर
Updated Thu, 26 Sep 2013 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्षी दल को लगता है कि एक आदमी पूरा देश चला सकता है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में बृहस्पतिवार को ‘आदिवासी अधिकार महासम्मेलन’ में राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य आदिवासी और गरीब लोगों को अधिकार देना और आम आदमी को साथ लेकर देश को चलाना है। जबकि केंद्र में विपक्षी दल की सोच है कि सिर्फ एक आदमी पूरे देश का संचालन कर सकता है।
विज्ञापन
तीन महीने पहले 25 मई को कांग्रेसी नेताओं पर हुए नक्सली हमले के बाद पहली बार जगदलपुर आए राहुल के कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता मौजूद थे।
राहुल ने नक्सली हमले को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि उस समय राज्य सरकार कहां थी।
आम आदमी की आवाज को दबाने के लिए राज्य में कांग्रेस नेताओं का जनसंहार हुआ। विपक्ष का सबसे बड़ा नेता मार गिराया गया।
जब यहां के स्थानीय नेता ही सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
राहुल ने कहा कि कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की सत्ता में वापसी का पूरा भरोसा है। यहां कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ चुनाव जीतने की कोशिश करेगी।
छत्तीसगढ़ में विकास के संबंध में उन्होंने कहा, ‘कुछ साल पहले वे बस्तर आये थे, तब एक गांव में लोगों से पूछा कि यहां 12वीं पास कितने लोग हैं तो जानकारी मिली कि एक ही है। सोचिए की 2000 आबादी वाले गांव में एक ही 12वीं पास हो तो प्रदेश में सरकार कैसी चल रही है।’
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी के विकास के लिए केंद्र सरकार खाद्य सुरक्षा बिल, भूमि अधिग्रहण बिल और शिक्षा के अधिकार कानून लेकर आई।