{"_id":"62ce2017c5bbab796f2cf6f5","slug":"when-asked-to-return-the-borrowed-money-the-friends-committed-the-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: उधार के पैसे वापस मांगे तो दोस्तों ने ही कर दी हत्या, तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: उधार के पैसे वापस मांगे तो दोस्तों ने ही कर दी हत्या, तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
Wed, 13 Jul 2022 06:59 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 13 Jul 2022 06:59 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि पहले सभी आरोपियों ने मृतक युवक को अपने पास बुलाकर शराब पिलाई, जिसके बाद मौका पाकर उसको गला घोंट कर मार डाला और शव को पुल के नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बस्तर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां दोस्तों ने दोस्त की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक ने अपने दोस्तों को पैसे उधार दिए थे। जब उसने वापस मांगे तो उसने मारने की योजना बनाई। तीन लोगों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी।
विज्ञापन
पैसे वापस मांगने पर मौत के घाट उतारा
पुलिस ने बताया कि पहले सभी आरोपियों ने मृतक युवक को अपने पास बुलाकर शराब पिलाई, जिसके बाद मौका पाकर उसको गला घोंट कर मार डाला और शव को पुल के नीचे फेंक दिया। मामले की छानबीन कर रही पुलिस ने आरोपियों को हत्या के छह दिन बाद धर दबोचा। जांच में खुलासा हुआ कि युवक ने अपने साथियों को उधार दिए थे जिसे वापस मांगने पर उसकी मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
दो लाख रुपये लिए थे उधार
जानकारी के मुताबिक, गांव के पास पुलिया के नीचे मिले शव की शिनाख्त डोंगरीपारा निवासी मासो पोयामी के रूप में हुई है। जब पुलिस ने मामले की जांच की तो परिजनों से जानकारी मिली की मासो पोयामी के नाम से गांव के ही तीन युवक मासो, राधेश्याम और सनकु कवासी ने 13 लाख रुपए का केसीसी लोन लिया था। जिसमें राधेश्याम राणा और सनकु कवासी इन दोनों को इसी लोन के पैसों में से 2-2 लाख रूपए उधार में दिया था। बार-बार कहने पर भी आरोपी पैसे नहीं लौटा रहे थे।
विज्ञापन
पांच जुलाई को मासो को मार डाला
फिर तीनों लोगों ने मासो पोयामी को मारने की योजना बना डाली और योजना के तहत पांच जुलाई को मासो को मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को पुल के नीचे झाड़ियों में फेंक दिया था। एएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं आगे भी पूछताछ की जाएगी।