फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather turns dry in Chhattisgarh, Weather conditions in Chhattisgarh today

छत्तीसगढ़ में मौसम बना शुष्क: तेज धूप से लोग परेशान, प्रदेश के इन जिलों में हो रहा गुलाबी ठंड का एहसास

Mon, 05 Oct 2026 10:05 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 05 Oct 2026 10:05 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है। इस वजह से रात और दिन में गर्मी बढ़ गई है। दिन में तेज धूप से लोग परेशान हैं। दूसरी ओर मानसून की विदाई होने का सिलसिला जारी है। प्रदेश के कई भागों से विदाई हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगानी दिनों में रात में ठंड बढ़ सकती है।
 

विज्ञापन
Weather turns dry in Chhattisgarh, Weather conditions in Chhattisgarh today
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है। इस वजह से रात और दिन में गर्मी बढ़ गई है। दिन में तेज धूप से लोग परेशान हैं। दूसरी ओर मानसून की विदाई होने का सिलसिला जारी है। प्रदेश के कई भागों से विदाई हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगानी दिनों में रात में ठंड बढ़ सकती है। प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 

विज्ञापन


वर्तमान में प्रदेश में कोई भी सिस्टम सक्रिय नहीं है। ऐसे में मौसम शुष्क बना रहेगा। रात में गुलाबी ठंड का एहसास होगा। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। राजनांदगांव में सर्वाधिक 35.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा। फिलहाल, मौसम विभाग ने प्रदेश में किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी के लिए स्थिति अनुकूल है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा  सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती, हरनाई से होकर गुजर रही है। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश से होते हुए दक्षिण बिहार से विदर्भ तक एक द्रोणिका बनी हुई है। ऐसे में मानसून की विदाई हो रही है। दिन में धूप होने से गर्मी बढ़ी हुई है और बस्तर और सरगुजा संभाग में रात में गुलाबी ठंडक का एहसास हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed